Oppo Pad SE के कलर ऑप्शन और स्टोरेज का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Oppo चीनी बाजार में 15 मई को एक लॉन्च इवेंट पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2025 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Oppo चीनी बाजार में 15 मई को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है।
  • Oppo ने कंफर्म किया है कि Oppo Pad SE 11 इंच की डिस्प्ले से लैस होगा।
  • Oppo Enco Clip कंपनी का पहला ओपन-ईयर, क्लिप-स्टाइल TWS ईयरबड है।

Oppo Pad Air में 10.36 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo चीनी बाजार में 15 मई को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में Reno 14 सीरीज के स्मार्टफोन, Enco Clip ईयरबड्स और बच्चों के लिए एक नया टैबलेट Oppo Pad SE लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले टैबलेट चीन में ओप्पो मॉल, जेडी, टीमॉल और डॉयिन रिटेल प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ऑफिशियल लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन, वेरिएंट और कलर ऑप्शन का पता चला है।


Oppo Pad SE की खासियतें


Oppo ने कंफर्म किया है कि Oppo Pad SE 11 इंच की डिस्प्ले से लैस होगा, जो एक LCD पैनल हो सकता है। टैबलेट को एजुकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए Pad SE लर्निंग रिसोर्सेज और आई केयर फीचर्स से लैस होगा। Oppo Pad SE में 9,340mAh की बड़ी बैटरी होगी। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि इसमें डाइमेंसिटी जी 100 नाम का नया प्रोसेसर दिया जाएगा। संभावना है कि टैबलेट सेलुलर कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं कर सकता है। Oppo Pad SE की प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से कंफर्म हुआ है कि यह तीन वेरिएंट 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में आएगा। यह दो कलर में स्टारलाइट सिल्वर और नाइट ब्लू उपलब्ध होगा। दोनों कलर वेरिएंट सॉफ्ट लाइट एडिशन में पेश किए जाएंगे।


Oppo Enco Clip की खासियतें


Oppo Enco Clip कंपनी का पहला ओपन-ईयर, क्लिप-स्टाइल TWS ईयरबड है। ओपन-ईयर डिजाइन ऑडियो क्लियरिटी के लिए आस-पास के वातावरण के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करता है। दोनों ईयरबड ऑटोमैटिक बाएं-दाएं चैनल अडेप्शन का सपोर्ट करते हैं, जिससे सिंगल या ड्यूल-ईयर इस्तेमाल के लिए आसान बनाया जाता है। ब्रांड ने अभी तक Enco Clip  के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro की बात करें तो दोनों फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। Reno 14 एक छोटा मॉडल होगा जिसमें 6.59 इंच की डिस्प्ले होगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा, जबकि 14 Pro में 6.83 इंच की डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.