4G सपोर्ट के साथ Oppo Mirror 5s स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 16 जुलाई 2015 18:24 IST
ओप्पो (Oppo) ने पिछले हफ्ते ताइवान में मिरर 5एस (Mirror 5s) स्मार्टफोन लॉन्च किया। अभी तक ताइवान के मार्केट के लिए ओप्पो मिरर 5एस (Oppo Mirror 5s) की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसके अलावा कंपनी ने हैंडसेट के ग्लोबल लॉन्च के बारे में भी कुछ नहीं बताया। लॉन्च की जानकारी ओप्पो ताइवान के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के एक पोस्ट के जरिए मिली।

नए Oppo स्मार्टफोन में 4G LTE कनेक्टिविटी है, जो दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट पर काम करता है। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में एक माइक्रो-सिम कार्ड और एक नैनो-सिम के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, इसके ऊपर Color OS 2.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

Oppo Mirror 5s में 5 इंच (720x1280 pixels) का HD TFT डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट ग्लव्ड और वेट टच इनपुट को भी सपोर्ट करता है।

यह हैंडसेट 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 410 (MSM8916) प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ में होगा Adreno 306 GPU और 2GB का  रैम (RAM)। Oppo Mirror 5s की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ f/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी या वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कैमरे में सीन डिटेक्शन, पनोरमा, जीयो-टैगिंग, डबल एक्सपोज़र, स्माइल शॉट और एचडीआर जैसे फीचर भी हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से  Oppo Mirror 5s में LTE के अलावा 3G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, A-GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो के लिए  
Advertisement
सपोर्ट उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 2420mAh की बैटरी है और यह व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसमें लाइट सेंसर, जी-सेंसर और मेगनेटोमीटर भी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.4x71.2x7.65mm है और वजन 160 ग्राम।

हैंडसेट में प्रीलोडेड स्मार्ट रीमोट कंट्रोल (Smart Remote Control) ऐप होगा। कंपनी का दावा है कि यह ज्यादातर घरेलू अपलायंसेज़ के साथ काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.