Apple की राह पकड़ Oppo कर रही OPPO Card लाने की तैयारी!

एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Oppo शायद एक नए फाइनेंस आधारित प्रोडक्ट पर काम कर रही है। हाल ही में एक ट्रेडमार्क फाइलिंग ने "ओप्पो कार्ड" (OPPO Card) नाम का खुलासा किया है जो कि Apple Card के जैसा हो सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2021 09:52 IST
ख़ास बातें
  • एक ट्रेडमार्क फाइलिंग ने ओप्पो कार्ड (OPPO Card) नाम का खुलासा किया है।
  • 2020 में Huawei Card को पेश किया गया था।
  • Google के भी इसी तरह के प्रोडक्ट पर काम करने की अफवाह है।

खबर है कि Apple की ही तरह Oppo भी अपने कार्ड पर काम कर रही है।

एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Oppo शायद एक नए फाइनेंस आधारित प्रोडक्ट पर काम कर रही है। हाल ही में एक ट्रेडमार्क फाइलिंग ने "ओप्पो कार्ड" (OPPO Card) नाम का खुलासा किया है जो कि Apple Card के जैसा हो सकता है। Apple Card को 2019 में लॉन्च किया गया था।

यदि आपको Apple कार्ड के बारे में स्मरण नहीं है तो आपको बता दें कि Apple ने अपना Apple Card 2019 में लॉन्च किया था और कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ काफी सफल भी रही। यह iPhone निर्माता की ओर से क्रेडिट कार्ड बाजार में क्रांति लाने का एक प्रयास था। अब ऐसा लगता है कि चीनी तकनीकी दिग्गज Oppo भी Apple की राह पर चलने की तैयार कर रही है। एक चीनी ट्रेडमार्क पोर्टल पर हाल ही में दाखिल की गई फाइलिंग के अनुसार ओप्पो ने अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण-9 के तहत Oppo Card के लिए आवेदन किया है जिसकी आवेदन संख्या 57108414 है।
Advertisement

DroidMaze की रिपोर्ट (AndroidHeadlines के माध्यम से) से यह जानकारी सामने आ रही है। इसमें पाया गया कि ट्रेडमार्क फाइलिंग को अभी तक अप्रूव नहीं किया गया है। इसके अलावा, इस कार्ड के बारे में गहन जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। Apple Card कुछ सुरक्षा सुविधाओं और बिना किसी शुल्क के अतिरिक्त लाभ के साथ आता है। हो सकता है कि ओप्पो अपने कार्ड के साथ एप्पल के ही पग चिह्नों पर चलने का विचार कर रही हो। जिसके फलस्वरूप जल्द ही हमें ओप्पो का फ्री कार्ड कुछ सिक्योरिटी फीचर्स के साथ देखने को मिले। 

एक अन्य चीनी कंपनी ने भी Apple Card का अपना स्वयं का वर्जन लॉन्च किया था। 2020 में Huawei Card को पेश किया गया था। इस बीच Google के भी इसी तरह के प्रोडक्ट पर काम करने की अफवाह है। जाहिर तौर पर यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर ओप्पो भी वास्तव में अपने कार्ड पर भी काम कर रही है। हालाँकि अभी ओप्पो के इस कार्ड पर काम करने की जानकारी के बारे में पुख्ता रूप से कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। यदि ओप्पो इस तरह के किसी प्रोडक्ट पर काम कर रही है तो जाहिर तौर पर इसके बारे में कंपनी की ओर से भी जल्द ही पुख्ता जानकारी सामने आ सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Card, Apple Card

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  4. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  5. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  6. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  7. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  10. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.