Oppo K5 होगा 10 अक्टूबर को लॉन्च, चार रियर कैमरों के साथ आएगा

Oppo K5 में चार रियर कैमरे होंगे। हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंकेडरी सेंसर व एक वाइड-एंगल लेंस होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 सितंबर 2019 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K5 के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं
  • Oppo का यह फोन 3,920 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा
  • ओप्पो के5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया जाएगा
Oppo K5 को चीनी मार्केट में 10 अक्टूबर को उतारा जाएगा। यह जानकारी चीनी कंपनी ने एक वीबो पोस्ट जारी करके दी। नया ओप्पो फोन चार रियर कैमरों से लैस होगा। यह ग्रेडिएंट बैकपैनल और 3डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। फिलहाल, घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज हो गया है। लेकिन इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। ओप्पो के5 के स्पेसिफिकेशन पहले लीक हो चुके हैं।

वीबो पर जारी किए गए आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, ओप्पो के5 को चीन में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि चीन में इसी दिन ओप्पो रेनो ऐस को भी लॉन्च किया जाएगा।

वीबो पर जारी किए गए टीज़र से पुष्टि हुई है कि ओप्पो के5 में चार रियर कैमरे होंगे। हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंकेडरी सेंसर व एक वाइड-एंगल लेंस होगा। इसके अलावा टीज़र में ग्रेडिएंट फिनिश और 3डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन के अलावा तीन कलर वेरिएंट की झलक मिली है।
 

पता चला है कि ओप्पो के5 एफ/ 1.8 लेंस और ईआईएस सपोर्ट वाले 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे सेंसर के साथ आएगा। इसमें 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी हो सकता है। यह भी जानकारी मिली है कि नए फोन में एआई से लैस कई कैमरा फीचर्स भी होंगे।
Advertisement
 

इस बीच ओप्पो के5 को टीना पर लिस्ट किया गया है। यहां पर PCNM00 मॉडल नंबर के साथ फोन के स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है।
Advertisement
 

Oppo K5 specifications

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Oppo K5 एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स क्वाड रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। हमने 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 8 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के बारे में पहले ही बताया है।

Oppo का यह फोन 3,920 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट है। फोन का डाइमेंशन 158.7x75.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement

वीबो पर हाल ही में जानकारी लीक हुई थी कि ओप्पो के5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3920 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K5 specifications, Oppo K5, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.