Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ

Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K15 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K15 Pro में 7500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo K15 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट है।

Oppo K15 Pro

Photo Credit: Oppo China

Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। ये दोनों ही फोन ओप्पो चीन के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Oppo K15 Pro+ तीन कलर में उपलब्ध है, जबकि Oppo K15 Pro चार कलर में आता है। Oppo K15 Pro+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 सीरीज प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo K15 Pro, Oppo K15 Pro+ Price

Oppo K15 Pro+ के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट (बेसिक) की कीमत CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) और (स्टैंडर्ड) वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 50,000 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 (लगभग 57,000 रुपये) है। वहीं Oppo K15 Pro के 12GB/256GB स्टोरेज (बेसिक) की कीमत CNY 2,999 (लगभग 41,000 रुपये) और स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 43,000 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499  (लगभग 47,000 रुपये) है।

ये फोन बिक्री के लिए चीनी बाजार में 3 अप्रैल से स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे। Oppo K15 Pro+ साइबर विंग्स, ओरिजिन ग्रे और फोटोडस्ट कलर में उपलब्ध है, जबकि Oppo K15 Pro साइबर विंग, गोल्डन लीजेंड, ओरिजिन ग्रे और रेडिएंट डस्ट कलर में उपलब्ध है।

Oppo K15 Pro, K15 Pro+ Specifications

Oppo K15 Pro में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 8500 SUPER 4nm चिपसेट के साथ Arm Mail-G720 MC8 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 7500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो K15 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS और EIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और  f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.30 मिमी, चौड़ाई 75.13 मिमी, मोटाई 8.30 मिमी और वजन 202 ग्राम है।

Oppo K15 Pro+ Specifications

Oppo K15 Pro+ में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट, 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 9500s 3nm चिपसेट के साथ Arm Mali-G925 MC12 GPU दिया गया है।  यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो K15 Pro+ के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS और EIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.40 मिमी, चौड़ाई 77.47 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 213 ग्राम है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  2. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  3. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  9. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.