OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!

OPPO K14x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ LCD डिस्प्ले मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2026 15:10 IST
ख़ास बातें
  • OPPO K14x 5G में 6500mAh की बैटरी होगी, 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
  • यह फोन 50MP मेन कैमरा से लैस होगा।
  • इसमें IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी होंगे।

OPPO K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Oppo

OPPO K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने फोन के लॉन्च के लिए Flipkart ई-कॉमर्स साइट पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। फोन में धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। बजट प्राइस में आने वाला है यह फोन डिस्प्ले, बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले में बेहतरीन फीचर्स से लैस बताया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी, 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। यह फोन 50MP मेन कैमरा से लैस होगा। इसमें IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी होंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OPPO K14x 5G Launch Date in India

OPPO K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart पर पेश करने वाली है। 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे के लिए लॉन्च का समय निर्धारित किया गया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फोन की कीमत के बारे में अभी तक घोषणा नहीं की गई है। 

Advertisement

OPPO K14x 5G Specifications

OPPO K14x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-inch HD+ LCD डिस्प्ले मिलने वाला है। कहा गया है कि सुपर स्मूद डिस्प्ले अनुभव इसमें मिलने वाला है। फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। यह पंचहोल डिजाइन के साथ आने वाला है। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, सिंगल चार्ज में फोन 22.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन में 882.1 घंटे का प्लेबैक होने का दावा किया गया है। 11 घंटे से ज्यादा की गेमिंग इसमें की जा सकती है। 

OPPO K14x 5G फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। यह AI फीचर्स से लैस होगा। फोन को Prism Violet और Ice Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। यह Color OS 15 सपोर्ट के साथ आने वाला है। फोन में पावर शेयरिंग फीचर भी दिया गया है। यानी यह रीवर्स चार्जिंग कर सकेगा। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.