Oppo K13x 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Oppo आज भारतीय बाजार में Oppo K13x 5G को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2025 10:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13x 5G भारत में आज यानी कि 23 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
  • Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा।
  • Oppo K13x 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Oppo K13x 5G में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा।

Photo Credit: Oppo

Oppo आज भारतीय बाजार में Oppo K13x 5G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही आगामी स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया हुआ है। आगामी फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आएगा। इसमें 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि K13X 5G अपनी कैटेगरी में सबसे दमदार बिल्ड क्वालिटी प्रदान करता है। आइए Oppo K13x 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo K13x 5G लॉन्च


Oppo K13x 5G भारतीय बाजार में आज यानी कि 23 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लॉन्च इवेंट देख सकते हैं। Oppo ने कहा कि देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। यह फोन मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच कलर ऑप्शन में आएगा। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी।


Advertisement
Oppo K13x 5G Specifications (Expected)


Oppo K13x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा। इसमें 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के सपोर्ट के साथ 4GB और 6GB रैम मिलेगी। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। इसमें Google Gemini और AI सारांश, AI रिकॉर्डर और AI स्टूडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 45W सुपरVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। कैमरा सेटअप के लिए K13x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का एआई बेस्ड डुअल रियर कैमरा होगा। यह एआई इरेजर, एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर और एआई क्लैरिटी एन्हांसर जैसे फीचर्स का सपोर्ट करेगा।

इससे पहले Oppo ने खुलासा किया था कि आगामी K13x 5G में AM04 हाई-स्ट्रेंथ एल्युमीनियम अलॉय मिडिल फ्रेम और 360 डिग्री डैमेज प्रूफ आर्मर बॉडी आएगी। इसे MIL-STD 810-H शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलेगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग है। फोन SGS गोल्ड ड्रॉप-रेसिस्टेंस और SGS मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन के साथ भी आएगा। K13x 5G बिल्ड सी स्पंज पर बेस्ड बायोमिमेटिक स्पॉन्ज शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम का उपयोग करता है, जिसको लेकर दावा है कि यह शॉक रेजिस्टेंस को बेहतर बनाता है। फोन के डिस्प्ले में स्प्लैश टच और ग्लोव टच मोड के साथ-साथ क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.