Oppo K12 Plus फोन 12GB रैम, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में रियर 50MP मेन कैमरा है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K12 Plus को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
  • इसमें 6400mAh की बैटरी 80W चार्जिंग के साथ दी गई है।
  • फोन में रियर 50MP मेन कैमरा है।

Oppo K12 Plus फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo K12 Plus को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है जिसके साथ 12GB रैम, और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। इसमें 6400mAh की बैटरी है और 80W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में रियर में डुअल कैमरा है। सेल्फी सेंसर 16MP का है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Oppo K12 Plus Price, Availability

Oppo K12 Plus की कीमत CNY 1,899 (लगभग Rs. 22,600) से शुरू होती है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 2,499 (लगभग Rs. 29,800) है। फोन को Basalt Black और Snow Peak White (चाइनीज से अनुवादित) में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि प्री-ऑर्डर अभी से शुरू हो चुके हैं। 
 

Oppo K12 Plus Specifications

Oppo K12 Plus फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह एक AMOLED पैनल है जिसमें 1,080x2,412 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम की पेअरिंग की गई है। स्टोरेज के लिए इसमें 512 जीबी तक ऑनबोर्ड स्पेस मिलता है जिसे MicroSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जो कि Sony IMX882 सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का जिम्मा 16MP के फ्रंट कैमरा पर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, GPS, और NFC का सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP54 रेटिंग है। फोन के डाइमेंशन 162.5×75.3×8.37mm हैं और वजन 192 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.