Oppo K12 होगा OnePlus Nord CE 4 की कॉपी! अगले हफ्ते लॉन्चिंग

Oppo K12 : कहा जाता है कि नया ओपो फोन 12 जीबी तक रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K12 स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है चीन में लॉन्‍च
  • OnePlus Nord CE 4 के जैसा होगा डिजाइन
  • चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने किया दावा

नया ओपो फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा, जिस पर ColorOS 14 की लेयर होगी।

Oppo K12 : चीन में अगले सप्‍ताह एक नया स्‍मार्टफोन ओपो (Oppo) की तरफ से लॉन्‍च किया जा सकता है। यह Oppo K12 होगा, जिसे गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। वहां उसने सिंगल कोर टेस्‍ट में 1134 पॉइंट्स और मल्‍टी कोर टेस्‍ट में 2975 पॉइंट्स हासिल किए हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि Oppo K12 हाल में लॉन्‍च किए गए OnePlus Nord CE 4 का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है।

DCS ने अपकमिंग ओपो फोन की एक इमेज भी शेयर की है, जिससे उसके डिजाइन का पता चलता है। बैक साइड से देखने पर यह स्‍मार्टफोन एकदम Nord CE 4 जैसा है। कहा जाता है कि नया ओपो फोन 12 जीबी तक रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा, जिस पर ColorOS 14 की लेयर होगी। 

गिजमोचाइना ने पिछली रिपोर्ट्स का हवाला देकर लिखा है कि Oppo K12 को 6.74 इंच के एमोलेड डिस्‍प्‍ले से पैक किया जाएगा। डिस्‍प्‍ले में FHD+ रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की अफवाह है। बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ मिल सकता है। 

बात करें OnePlus Nord CE 4 की तो उसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। Nord CE 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। 
Advertisement

फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। भारत में OnePlus Nord CE 4 की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.