48MP कैमरा से लैस Oppo K10 5G लॉन्च, अभी खरीदें और पाएं 1500 रुपये की छूट

कीमत की बात की जाए तो Oppo K10 5G की कीमत 17,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए 15 जून से 12 बजे Flipkart, ऑनलाइन ओप्पो स्टोर और मुख्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K10 5G में MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Oppo K10 5G में 6.56 इंच की HD+ रेजोल्यूशन के साथ डिस्प्ले दी गई है।
  • ओप्पो के10 5जी में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo K10 5G में MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारत में Oppo K10 5G को MediaTek Dimensity 810 5G SoC और 6.56 इंच की डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन जून के बीच में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रिटे स्टोर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 2 कलर ऑप्शन और सिर्फ एक स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Oppo K10 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Oppo K10 5G की कीमत 17,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए 15 जून से 12 बजे Flipkart, ऑनलाइन ओप्पो स्टोर और मुख्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Midnight Black और Ocean Blue कलर में उपलब्ध होगा। ऑनलाइन स्टोर के जरिए Oppo K10 5G स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक 3 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई और 1500 रुपये की फ्लैट छूट का लाभ पा सकते हैं जो कि एसबीआई और एक्सिस बैंक के डेबिट, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर उपलब्ध है। वहीं यह ऑफर बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंड डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है।
 

Oppo K10 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo K10 5G में MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5G कनेक्टिविटी से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 5GB तक वर्चुअल रैम दी गई है और यह 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो यह 7.99mm मोटा और वजन 190 ग्राम है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.56 इंच की HD+ रेजोल्यूशन के साथ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 हाई कलर गेमुट दिया गया है। इसमें ऑल-डे एआई आई कम्फर्ट मोड भी दिया गया है जो डिस्प्ले ब्राइटनेस को बढ़ाने या कम करने के लिए ब्राइटनेस के हिसाब से काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SUPERVOOC टेक्नोलॉजी से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1  पर काम करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800-मैक्स

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.