Oppo K1 आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Oppo K1 को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 फरवरी 2019 10:19 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा
  • Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है ओप्पो के1 में

Oppo K1 आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Oppo K1 को लॉन्च करेगी। नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान ओप्पो के1 से पर्दा उठाया जाएगा। बता दें कि इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने Oppo K1 स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई थी। फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के1 के लिए ज़ारी किए गए टीज़र में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आक्रामक कीमत का ज़िक्र था। चीनी मार्केट में Oppo K1 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) है।
 

Oppo K1 की भारत में कीमत (उम्मीद) और लाइव स्ट्रीमिंग

चीनी मार्केट में Oppo K1 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में बेचा जाता है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को मोका रेड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। Oppo लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube और Flipkart की माइक्रोसाइट पर करेगी।

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का विकल्प होगा।

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास। ओप्पो के1 में जान फूंकने का काम करती है 3,600 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K1, Oppo K1 price, Oppo K1 specifications, Oppo, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.