200MP के दो कैमरा वाले Oppo Find X9s Pro में होगी 7000mAh से बड़ी बैटरी! 21 अप्रैल को होगा लॉन्च

Find X9s Pro में रियर में बड़ा कैमरा मॉड्यूल बताया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिलने वाले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Find X9s Pro में रियर में बड़ा कैमरा मॉड्यूल बताया गया है।
  • यह फोन Dimensity 9500 चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • डिवाइस के अंदर 7025mAh की बैटरी होगी।

Oppo Find X9s Pro में 6.32 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले आ सकता है। (सांकेतिक फोटो))

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X9s Pro लॉन्च डेट 21 अप्रैल के लिए निर्धारित की गई है। फोन कंपनी की Find X9 सीरीज में नया एडिशन होगा जो एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। इसी दिन कंपनी Find X9 Ultra भी लॉन्च करेगी जिसे लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। Oppo Find X9s Pro भी सुर्खियों में है। फोन में 200 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलने वाला है। अब लॉन्च से पहले इस फोन की बैटरी के बारे में बड़ा खुलासा किया गया है। 

Oppo Find X9s Pro फोन 21 अप्रैल को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले इसके डिस्प्ले, बैटरी समेत कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने Oppo के अपकमिंग फोन के अहम फीचर्स का खुलासा किया है। Oppo Find X9s Pro में 6.32 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले आएगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होकर आ सकता है। फोन में Tianma U9 Pro डिस्प्ले बताया गया है। इसके डिस्प्ले में अल्ट्रा थिन बेजल्स मिलेंगे। 

Find X9s Pro में रियर में बड़ा कैमरा मॉड्यूल बताया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिलने वाले हैं जिसमें एक मेन कैमरा होगा और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। खबर है कि कंपनी Samsung HP5 सेंसर इसमें इस्तेमाल कर सकती है। 

यह फोन Dimensity 9500 चिपसेट से लैस हो सकता है। डिवाइस के अंदर 7025mAh की बैटरी होगी। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग भी दी जा सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 12 जीबी से लेकर 16 जीबी तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज कंफिग्रेशन मिल सकती है। फोन को टाइटेनियम, व्हाइट, स्यान, और ओरेंज कलर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.