₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर

फोन में 7025mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2026 08:37 IST
ख़ास बातें
  • X9s फोन MRP से 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं
  • फोन को Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदने पर भारी बचत

Oppo Find X9s में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X9s फोन इस वक्त बेहद सस्ते प्राइस में खरीदने का मौका है। फोन पर लॉन्च प्राइस से अब सीधा 4 हजार से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 7025mAh की विशाल बैटरी आती है। फोन को कंपनी ने 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से लैस किया है। फ्रंट कैमरा 32MP का है जो कथित तौर पर खूबसूरत सेल्फी ले सकता है। Flipkart पर स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हुआ है। आइए जानते हैं लेटेस्ट फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में। 

Oppo Find X9s Price Discount Flipkart Offer

Oppo Find X9s फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने MRP 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Find X9s फोन MRP से 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 89,999 रुपये रह जाती है। यानी एमआरपी से सीधा 60 हजार रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन लॉन्च प्राइस 89,999 रु. से यह फोन और अधिक सस्ते में मिल रहा है जिसके लिए बैंक ऑफर लगाना होगा। 

Advertisement

Oppo Find X9s Sale Bank Offer Discount

Oppo Find X9s को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो भी फोन पर 4500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह इस फोन की वर्तमान में सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती है। और अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo Find X9s Specifications

Oppo Find X9s में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट, और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 7025mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Find X9s के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। फोन का वजन 202 ग्राम है। कनेक्टिविटी में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.1, जीपीएस और एनएफसी का विकल्प मिल जाता है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Familiar yet premium IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Live Space feature is quite handy
  • Good telephoto camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Gets hot when recording video
  • No wireless charging
  • No 120 fps video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500e

फ्रंट कैमरा

32-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,256x2,760 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.