कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक

Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra के कैमरा स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन लीक हुए हैं। दोनों में 200MP सेंसर मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 12:44 IST
ख़ास बातें
  • दोनों फोन में 200MP कैमरा की संभावना
  • मार्च 2026 में चीन में लॉन्च संकेत
  • कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप डिवाइस बताए जा रहे

Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra में 200MP कैमरा मिलने की संभावना

इस साल दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन काफी चर्चा में हैं - Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra। इन दोनों को लेकर एक्साइटमेंट की दो वजह बताई जा रही है। पहली, ये अपने अपने ब्रांड के सबसे पावरफुल कैमरा फोन हो सकते हैं। दूसरी, और ज्यादा अहम बात यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिवाइस चीन के बाहर ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हो सकते हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। आधिकारिक घोषणा से पहले इन दोनों के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं।

ताजा लीक टिपस्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित यूजरनेम) के हवाले से सामने आई है। चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra चीन में चीनी नववर्ष के बाद लॉन्च हो सकते हैं। 2026 में चीनी नववर्ष 17 फरवरी से 3 मार्च के बीच रहेगा, ऐसे में इनका चीन में लॉन्च मार्च के दौरान संभव बताया जा रहा है। हालांकि ग्लोबल लॉन्च और उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो समान लीक में दावा किया गया है कि दोनों फोन में कम से कम एक 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, लेकिन लेंस सेटअप अलग अलग होगा। Oppo के फ्लैगशिप में यह 200 मेगापिक्सल सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आ सकता है, जबकि Vivo इसे 35mm वाइड लेंस के साथ पेश कर सकता है।

लीक में यह भी कहा गया है कि Oppo Find X9 Ultra में दूसरा 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जो 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वहीं Vivo X300 Ultra में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिए जाने की संभावना है, जिसमें 1/1.28 इंच का सेंसर हो सकता है। इसके अलावा Vivo के फोन में 5 मेगापिक्सल रेंज का कस्टम मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी शामिल किया जा सकता है।

Vivo X300 Ultra को लेकर पहले से कहा जा रहा है कि इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं में सुधार और एंड टू एंड कलर साइंस पर खास फोकस रहेगा। इसका मतलब है कि कंपनी कलर एक्युरेसी और इमेज प्रोसेसिंग को अपने प्रमुख फीचर के रूप में पेश कर सकती है। फिलहाल Oppo और Vivo दोनों ने इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  3. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  4. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  5. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  7. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  9. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  10. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.