Oppo Find X7 और Find X7 Ultra स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, दुनिया का पहला 2 पेरिस्‍कोप कैमरा वाला फोन, जानें प्राइस

Oppo Find X7 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X7 और Find X7 Ultra स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • Find X7 Ultra में मिलते हैं 2 पेरिस्‍कोप कैमरा
  • 16 जीबी तक रैम दी गई है इन स्‍मार्टफोन्‍स में

फाइंड एक्‍स7 सीरीज में एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 32 एमपी का फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग की खूबियां भी हैं।

Oppo Find X7 Ultra को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें 2 पेरिस्‍कोप कैमरा हैं। कंपनी ने Oppo Find X7 को भी पेश किया है, जिसमें हैसलब्लैड की ब्रैंडिंग वाला क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप है। Oppo Find X7 Ultra पहला फोन है, जिसमें सोनी का सेकंड जेन 1-इंच-टाइप LYT-900 सेंसर दिया गया है। फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 512GB स्टोरेज है। इसके अलावा, Oppo Find X7 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया गया है। फाइंड एक्‍स7 सीरीज में एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 32 एमपी का फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग की खूबियां भी हैं। 
 

Oppo Find X7, Oppo Find X7 Ultra Price

Oppo Find X7 Ultra का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल चीन में CNY 5,999 (लगभग 70,000 रुपये) में उपलब्ध है। 16GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,499 (लगभग 75,000 रुपये) है। इसका  16GB रैम + 512GB मॉडल CNY 6,999 (लगभग 80,000 रुपये) का है। इसे पाइन शैडो, सिल्वर मून, वास्ट सी जैसे कलर्स में लाया गया है। 

Oppo Find X7  के 12GB रैम + 256GB मॉडल के दाम CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) हैं। इसका  16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,299 (लगभग 50,000 रुपये) का है। कंपनी 16GB + 512GB और 16GB + 1TB मॉडल भी लाई है। इनके दाम क्रमशः CNY 4,599 (लगभग 53,000 रुपये) और CNY 4,999 (लगभग 58,000 रुपये) हैं। ग्‍लोबल मार्केट में इस सीरीज की उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है। 
 

Oppo Find X7 Ultra specifications

Oppo Find X7 Ultra स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर बेस्‍ड ColorOS 14.0 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच का  QHD (1440x3,168 pixels) एमोलेड एलटीपीओ डिस्‍प्‍ले है। पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स है और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट इस फोन में है। इस फोन को क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत दी गई है, जिसके साथ मैक्सिमम 16 जीबी रैम है। 

Oppo Find X7 Ultra पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें 2 पेरिस्‍कोप कैमरा हैं। यह पहला फोन है, जिसमें 1 इंच का सोनी LYT-900 सेंसर है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा दिए गए हैं। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। आईपी68 रेटिंग इस फोन को मिली है यानी पानी और धूल से होने वाले नुकसान से यह फोन बचा रहता है। 

Oppo Find X7 Ultra में 5,000mAh की बैटरी है। यह 100W की सुपरवूक चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

Oppo Find X7 specifications

Oppo Find X7 भी एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K एमाेलेड डिस्‍प्‍ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर है, जिसके साथ अधिकतम 16जीबी रैम दी गई है। 

Oppo Find X7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 50 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 64 एमपी का पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 32 एमपी का है। 
Advertisement

Oppo Find X7 में 5,000mAh की बैटरी है। यह 100W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique stand-out design
  • Vibrant 120Hz display
  • Excellent performance
  • Very flexible camera system
  • Good for portrait photography
  • Great battery life with fast charging
  • Bad
  • Still new to Generative AI features
  • Several Google integrations missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  2. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  5. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  3. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  4. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  5. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  7. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  8. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  9. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  10. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.