Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

Oppo Find X10 Pro Max को चीन में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ऑरेंज, व्हाइट और टाइटेनियम कलर्स के विकल्प होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 23:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन को चीन में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • Oppo Find X10 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X10 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। इस सीरीज के Oppo Find X10 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जाएगा। इस चिपसेट वाले यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होगा।  

कंपनी ने बताया है कि यह चिपसेट TSMC के N2P प्रोसेस का इस्तेमाल करता है जो पिछले चिपसेट्स की तुलना में CPU मल्टी-कोर एनर्जी एफिशिएंसी को 61 प्रतिशत तक बढ़ाता है। यह G2-Ultra NX GPU के साथ है, जिससे रे ट्रेसिंग और न्यूरल ग्राफिक्स कैपेबिलिटीज बढ़ती हैं। Oppo और MediaTek ने Oppo Find X10 Pro Max के लिए Laminar Flow Engine को डिवेलप किया है। 

Oppo Find X10 Pro Max को चीन में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ऑरेंज, व्हाइट और टाइटेनियम कलर्स के विकल्प होंगे। Oppo Find X10 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में बेजेल्स को न्यूनतम करने के लिए LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Oppo Find X10 सीरीज में नया Tianma OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में N1 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ 2,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल हो सकता है। इस सीरीज में Tianma की Tiangong स्क्रीन 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में ब्लू, ग्रीन और रेड कंपोनेंट्स के लिए नए मैटीरियल्स का इस्तेमाल होता है और हानिकारक ब्लू लाइट को घटाया जाता है। यह डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है जो DCI-P3 से ज्यादा वाइड है। इसमें फायदेमंद रेड लाइट का अधिक अनुपात हो सकता है। नए डिस्प्ले से कलर एक्युरेसी को बरकरार रखने के साथ ही आई कम्फर्ट में सुधार हो सकता है। 

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Oppo Find X9 से अधिक वाइड कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है। Oppo Find X10 में MediaTek Dimensity 9600 Lite चिपसेट हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.