Oppo Find X10 के लॉन्च टीजर में कंपनी ने कलर वेरिएंट्स से भी पर्दा उठा दिया है। सीरीज में लाइट ब्लू, और व्हाइट कलर वेरिएंट्स शामिल होने जा रहे हैं।
Oppo Find X10 सीरीज में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Find X10 सीरीज का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसकी तारीख 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गई है। कंपनी ने फोन सीरीज के लॉन्च की जगह भी तय कर दी है। सीरीज में कंपनी Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ हाई एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है। साथ ही कलर वेरिएंट्स भी पता चल रहे हैं। आइए जानते हैं Oppo Find X10 लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Oppo Find X10 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया है। कंपनी ने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी पुष्टि कर दी है। इवेंट को मैलोर्का, स्पेन में आयोजित किया जाएगा। स्थानीय समय के अनुसार लॉन्च इवेंट शाम को 4 बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार इसे शाम को 7 बजे से लाइव देखा जा सकेगा।
Vivid Photography 🤝 Vivid Design The OPPO Find X10 unites stylish design and True-to-Life imaging in a refined, cutting-edge flagship. 📍October 21st, Mallorca, Spain. #OPPOFindX10Series https://t.co/M1HKpjOeq9
— OPPO (@oppo) October 8, 2026Oppo Find X10 के लॉन्च टीजर में कंपनी ने कलर वेरिएंट्स से भी पर्दा उठा दिया है। सीरीज में लाइट ब्लू, और व्हाइट कलर वेरिएंट्स शामिल होने जा रहे हैं। अधिकारिक शेड्स की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल लाइट ब्लू, ग्रे, और पिंक शेड्स दिखाया गया है। जबकि Oppo Find X10 Pro Max को व्हाइट/सिल्वर कलर में देखा जा सकता है।
Oppo Find X10 सीरीज में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है। फोन में चार कैमरा रिंग नजर आ रहे हैं। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में Hasselblad ब्रांडिंग कैमरा दिया गया है। जबकि Pro Max फोन में LUMO ट्यून्ड कैमरा मिलने वाला है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो Pro Max फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Oppo Find X10 Pro Max जब चीन में लॉन्च हुआ तो दुनिया का पहला 200MP तीन कैमरा वाला फोन बनकर आया था। ग्लोबल मॉडल के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि होना अभी बाकी है। फोन में 6.78 इंच का LTPO OLED 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। ग्लोबल मॉडल भी ऐसे ही स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है। फोन में 8000mAh की बैटरी लगी है और साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। सीरीज का भारत में लॉन्च भी जल्द ही देखने को मिलेगा। इंटरनेशनल मार्केट के लॉन्च के बाद यह भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी