Oppo Find N5 देगा Watch X2 के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Oppo फरवरी या मार्च में अपने अगले फोल्डेबल फ्लैगशिप Oppo Find N5 को पेश करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा।
  • Oppo Find N5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है।
  • Oppo Find N5 में 5,700mAh की बड़ी बैटरी मिलने की अफवाह है।

Oppo Find N3 में 7.82 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले हैय़

Photo Credit: Oppo

Oppo फरवरी या मार्च में अपने अगले फोल्डेबल फ्लैगशिप Oppo Find N5 को पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल होने के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर चलने वाला पहला डिवाइस है। यह IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग वाटर रेसिस्टेंस से भी लैस होगा जो किसी फोल्डेबल फोन में पहली बार है। आइए Oppo Find N5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find N5 के साथ Watch X2 देगी दस्तक


Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाई ने अब पुष्टि की है कि Oppo Find N5 एक व्हाइट कलर वर्जन में आएगा। इसकी पुष्टि वीबो पर उनकी हालिया पोस्ट पर कमेंट के जरिए हुई है। रिपोर्ट्स यह भी सुझाव देती हैं कि लाइनअप में एक ब्लैक मॉडल भी हो सकता है। झोउ ने यह भी साफ किया कि Find N5 फोन Oppo Watch X2 के साथ लॉन्च होगा। TENAA सर्टिफिकेशन से पता चला है कि स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर और सर्कुलर डायल डिजाइन मिल सकता है।


Oppo Find N5 Specifications (Expected)


Oppo Find N5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। रिपोर्टों से पता चला है कि यह SoC के 7-कोर वेरिएंट का उपयोग कर सकता है। जानकारी गीकबेंच से आई हैं, जहां डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 3083 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8865 स्कोर किया। दुनिया के सबसे स्लिम फोल्डेबल के दावे के बावजूद Oppo Find N5 में 5,700mAh की बड़ी बैटरी मिलने की अफवाह है, जो कि Find N3 में दी गई 4,805mAh बैटरी से अपग्रेड है, जिसका वजन 239 ग्राम है। फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है।

कैमरा की बात करें तो Find N5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है, जिसमें जूम शूट के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। डिजाइन के मामले में काफी हद तक पहले जैसा हो सकता है। फोल्डेबल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर बरकरार रहेगा, जबकि इसकी इंटरनल और एक्सटरनल दोनों स्क्रीन अपने पिछले मॉडल की तरह फ्लैट डिजाइन से लैस होंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.