Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन की फोटो हुईं लीक, दिखाई दिया बेहद पतला डिजाइन!

Oppo Find N5 की लीक हुई तस्वीर में वॉल्यूम और पावर बटन और यूएसबी-सी पोर्ट की लोकेशन का भी पता चलता है।

Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन की फोटो हुईं लीक, दिखाई दिया बेहद पतला डिजाइन!

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • OnePlus Open 2 के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है Oppo Find N5
  • फोटो में फोन की मोटाई की तुलना एक के ऊपर एक रखे गए सिक्कों से की गई है
  • एक तस्वीर फोन के बदले गए कैमरा सेटअप को भी दिखाती है
विज्ञापन
Oppo Find N5 पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। हाल ही में कंपनी ने कन्‍फर्म किया था कि वह इस डिवाइस को फरवरी में चीन में पेश करेगी। Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने हाल ही में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बेहद पतले डिजाइन को टीज करने के लिए इसकी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें फोन की मोटाई की तुलना एक पेंसिल से की गई थी। अब, सोशल मीडिया पर अपकमिंग डिवाइस के कई लाइव इमेज वायरल हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि Oppo Find N5 सभी मार्केट में OnePlus के अपकमिंग Open 2 के रूप में पेश किया जाएगा। ऐसा पहले भी हुआ है, जब 2023 में लॉन्च हुए Oppo Find N3 को OnePlus Open के रूप में लॉन्च किया गया था।

X पर कई हैंडल्स ने कथित Oppo Find N5 की तस्वीरें शेयर की हैं। एक टिपस्टर (@RODENT950) ने एक फोल्डेबल की तीन तस्वीरों को शेयर किया है, जो Oppo Find N3 के समान दिखाई देती हैं। इस यूजर ने दावा किया है कि इसी डिवाइस को OnePlus Open 2 के रूप में भी लॉन्च किया जाएगा। शेयर की गई तस्वीरों में फोन की मोटाई की तुलना एक के ऊपर एक रखे गए सिक्कों से की गई है। इसके अलावा, एक तस्वीर में कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसी तस्वीर में फोन को एक केस में दिखाया गया है, जो टेस्टिंग फेज के दौरान की प्रतीत होती है। 
 

इस तस्वीर में वॉल्यूम और पावर बटन और यूएसबी-सी पोर्ट की लोकेशन का भी पता चलता है। हालांकि, तीसरी तस्वीर में पहली दो से मेल नहीं खाती है। यह यूएसबी-सी पोर्ट की लोकेशन दिखाती है, जिससे पता चलता है कि नया डिवाइस कितना पतला है। लेकिन तस्वीर में स्पीकर ग्रिल गायब है। यह भी विचार करने योग्य है कि तीसरी तस्वीर किसी अन्य प्रोटोटाइप डिवाइस की हो सकती है।

हाल ही में एक टिप्‍सटर ने बताया था कि Oppo Find N5 का बैक कैमरा मॉड्यूल डिजाइन एकदम सिंपल लेआउट वाला होगा। इसमें डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13 की याद दिलाता है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन हुआ तो फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 8mm और अनफोल्ड होने पर 4mm हो सकती है।

कहा यह भी जाता है कि ओपो Find N5 को अमेरिका, यूरोप और भारतीय मार्केट्स में OnePlus Open 2 के नाम से रीब्रैंड किया जा सकता है। याद रहे कि वनप्‍लस, ओपो आदि कंपनियां चीन की बीबीके के तहत आती हैं। 

Oppo Find N5  और वनप्‍लस Open 2 को इनके पिछले मॉडलों की तुलना में कई सारे बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है। इन फोन्‍स में टाइटेनियम की बिल्‍ट क्‍वॉलिटी मिलने की उम्‍मीद है। ये फोन आईपीएक्‍स8 रेटिंग के साथ आएंगे यानी पानी से खराब होने से बच सकते हैं। इनमें 6000mAh बैटरी कैपिसिटी और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Oppo Find N5 दुनिया का पहला फोल्‍डेबल फोन हो सकता है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का अबतक का सबसे तेज च‍िपसेट Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  2. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  3. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  8. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  9. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »