2 डिस्‍प्‍ले, 4 कैमरा के साथ लॉन्‍च हुआ ओपो का फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Oppo Find N3 Flip, जानें कीमत

Oppo Find N3 Flip : यह तीन रियर कैमरों वाला पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। फोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 19:01 IST
ख़ास बातें
  • ओपो का नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • Oppo Find N3 Flip में हैं तीन रियर कैमरा
  • मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200 SoC है इसमें

इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200 SoC मिलता है, जिसके साथ 12GB तक रैम दी गई है।

Photo Credit: Oppo China

चीनी ब्रैंड ओपो (Oppo) ने उसका नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 Flip लॉन्‍च कर दिया है। इसे अनफोल्‍ड करने पर 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.80 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। बाहर की ओर 3.26 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह तीन रियर कैमरों वाला पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। फोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200 SoC मिलता है, जिसके साथ 12GB तक रैम दी गई है। 
 

Oppo Find N3 Flip के प्राइस और उपलब्धता

Oppo Find N3 Flip की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 6,799 युआन (लगभग 77,000 रुपये) है। इसे 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज ऑप्‍शन में भी लाया गया है, जिसके दाम 7,599 युआन (लगभग 86,100 रुपये) हैं। फोन को मिरर नाइट, मिस्ट रोज और मूनलाइट म्यूज कलर ऑप्‍शंस में बेचा जाएगा। 

यह फोल्‍डेबल फोन ओपो की चीनी वेबसाइट पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा। बिक्री 8 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि फोन को बहुत जल्‍द ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जाएगा। 
 

Oppo Find N3 Flip के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Oppo Find N3 Flip स्‍मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 ओएस प्रीलोडेड है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.80 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो फोन को अनफोल्‍ड करने पर मिलता है। बाहर की तरफ 3.26 इंच का कवर डिस्प्ले है। क्लैमशेल स्टाइल वाले इस फोल्डेबल फोन का कवर डिस्प्ले इससे पहले आए ओपो के फोल्‍ड फोन की तरह ही वर्टिकली अलाइन है। 

इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और NFC की सुविधा दी गई है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर,भी मिलता है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quality 120Hz main display
  • Well designed hinge
  • Capable rear camera setup
  • IPX4-rated design
  • Good battery life with speedy charging
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Average video recording
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.