Oppo Find N3 Flip भारत में होने वाला है लॉन्‍च! Flipkart पर दिखा, जानें पूरी डिटेल

Oppo Find N3 Flip : फोन में कॉस्‍मॉस रिंग डिजाइन, फ्लोइंग हिंज, अलर्ट स्‍लाइट जैसी खूबियां होंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N3 Flip भारत में हो सकता है लॉन्‍च
  • Flipkart पर बनाई गई माइक्रोसाइट
  • फेस्टिव सेल के दौरान लाया जा सकता है खरीदारी के लिए

Oppo Find N3 Flip में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 9200 प्रोसेसर की ताकत है।

Oppo Find N3 Flip स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द भारत में लॉन्‍च हो सकता है। चीनी स्‍मार्टफोन मेकर की इस डिवाइस को हाल ही में ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म Flipkart पर देखा गया था। पिछले महीने चीन में लॉन्‍च हो चुका Oppo Find N3 Flip इस फेस्टिव सीजन भारत में पेश किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस स्‍मार्टफोन से जुड़ी एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है। ऐसी खबरें हैं कि फोन को भारत में Big Billion Days Sale के दौरान खरीदा जा सकेगा। 

Oppo Find N3 Flip को लेकर मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इसे 12 अक्‍टूबर के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है। Flipkart पर बनाई गई माइक्रोसाइट में ‘कमिंग सून' के साथ फोन की खूबियों को दर्शाया गया है। फोन में कॉस्‍मॉस रिंग डिजाइन, फ्लोइंग हिंज, अलर्ट स्‍लाइट जैसी खूबियां होंगी। 
Advertisement

Flipkart के पेज से यह भी कन्‍फर्म हुआ है कि फोन को दो कलर्स- क्रीम गोल्‍ड और स्‍लीक ब्‍लैक में लिया जा सकेगा। अन्‍य स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें, तो चीन में लॉन्‍च हुए Oppo Find N3 Flip में फुल HD+ रेजॉलूशन वाला आउटर डिस्‍प्‍ले है। फोन को अनफोल्‍ड करने पर 6.8 इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। 

Oppo Find N3 Flip में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 9200 प्रोसेसर की ताकत है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और NFC की सुविधा दी गई है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। चीन में Oppo Find N3 Flip की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 6,799 युआन (लगभग 77,000 रुपये) से शुरू होती है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quality 120Hz main display
  • Well designed hinge
  • Capable rear camera setup
  • IPX4-rated design
  • Good battery life with speedy charging
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Average video recording
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.