50MP रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ फोल्डेबल Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन, जानें कीमत

यूके में Oppo Find N2 Flip के एकमात्र 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत GBP 849 (करीब 84,300 रुपये) है। इसे एस्ट्रल ब्लैक और मूनलिट पर्पल शेड्स में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 20:58 IST
ख़ास बातें
  • यूके में Oppo Find N2 Flip एकमात्र 8GB+256GB वेरिएंट में लॉन्च हुआ है
  • पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च हुआ था यह फ्लिप फोन
  • इसके फोल्डिंग डिस्प्ले के ऊपर 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है

यूके में Oppo Find N2 Flip की कीमत GBP 849 (करीब 84,300 रुपये) है

Oppo Find N2 Flip को बुधवार को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया। पिछले साल दिसंबर में चीन में पेश किया गया यह स्मार्टफोन क्लैमशेल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है, जिसमें 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट से लैस डिस्प्ले, एक एल्यूमीनियम फ्रेम, Hasselblad-ब्रांडेड 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,300mAh की बैटरी शामिल है। चीनी वेरिएंट की तरह, Oppo Find N2 Flip का ग्लोबल वेरिएंट भी MediaTek Dimensity 9000+ SoC पर काम करता है।
 

Oppo Find N2 Flip price

यूके में Oppo Find N2 Flip के एकमात्र 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत GBP 849 (करीब 84,300 रुपये) है। इसे एस्ट्रल ब्लैक और मूनलिट पर्पल शेड्स में पेश किया गया है।

पिछले साल दिसंबर में, Oppo Find N2 Flip को चीन में एलिगेंट ब्लैक, फ्लो गोल्ड और मुजी (अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। वहां इसके 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 71,000 रुपये) थी।
 

Oppo Find N2 Flip specifications

Oppo Find N2 Flip Android 13 पर आधारित ColorOS 13.0 पर चलता है और इसमें 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.8-इंच का प्राइमरी फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट है और इसमें 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिलने का दावा किया गया है। इसमें एल्युमिनियम बिल्ड है और कवर डिस्प्ले 382x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 900 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ 3.26-इंच साइज का है। क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ मीडियाटेक Dimensity 9000+ SoC पर काम करता है।
Advertisement

Oppo Find N2 Flip में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसके फोल्डिंग डिस्प्ले के ऊपर 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। Hasselblad ब्रांडेड रियर कैमरे बेहतर AI फोटोग्राफी के लिए MariSilicon X इमेजिंग NPU को सपोर्ट करते हैं।

Find N2 Flip में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Oppo Find N2 Flip में 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh क्षमता की बैटरी मिलती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, practical cover screen
  • Vivid folding display
  • Very good build quality
  • Good battery life, quick charging
  • Fluid and snappy performance
  • Capable primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide camera
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.