50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ Oppo Find N2 और Find N2 Flip लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Oppo Find N2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 यानी कि 95,000 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip मार्केट में लॉन्च किए गए हैं।
  • Oppo Find N2 में 7.6 इंच की पहली WUSXGA AMOLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की पहली फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N2 और Find N2 Flip को गुरुवार को Oppo Inno Day में लॉन्च किया गया। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में हाई-एंड प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और बेहतरीन फीचर्स से लैस है। Oppo Find N2 बीते साल में आए Find N के अपग्रेड के तौर पर आया है। यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर बेस्ड है। इसमें 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,520mAh की बैटरी है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार, Oppo Find N2 कंपनी के होम मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव होगा। इसके अलावा Oppo Find N2 Flip में MediaTek Dimensity 9000+ SoC है। क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी है। दोनों नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 13 पर काम करते हैं। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।
 

Oppo Find N2 और Find N2 Flip की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo Find N2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 यानी कि 95,000 रुपये है। वहीं 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 8,999 यानी कि 1,06,800 रुपये में मिल रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Cloud White, Pine Green और Plain Black में उपलब्ध है।

इसके अलावा Oppo Find N2 Flip के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी कि 71,000 रुपये है। इसके अलावा 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 6,399 यानी कि 76,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 6,999 यानी कि 83,000 रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह Elegant Black, Flow Gold और Muzi में खरीदा जा सकता है। Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip दोनों फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। आने वाले समय में चीन में इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
 

Oppo Find N2 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के लिए Oppo Find N2 में 7.6 इंच की पहली WUSXGA AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1792 x 1920 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं दूसरी 5.54 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2120 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 130Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर काम करता है। यह ऑक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 4,520mAh की बैटरी है जो कि 67W SuperVOOC 2.0 को सपोर्ट करती है।
 

Oppo Find N2 Flip के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस के लिए Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की पहली फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं दूसरी 3.63 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 382x720 पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ SoC पर काम करता है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 4,300mAh की बैटरी है जो कि 44W SuperVOOC को सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, practical cover screen
  • Vivid folding display
  • Very good build quality
  • Good battery life, quick charging
  • Fluid and snappy performance
  • Capable primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide camera
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च
  2. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.