Oppo F9 की बिक्री 15 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर

भारत में Oppo F9 को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। फोन मिस्ट ब्लैक और स्टेलर पर्पल रंग में मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 सितंबर 2018 17:45 IST
ख़ास बातें
  • रैम को छोड़कर Oppo F9 और F9 Pro के स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है
  • Oppo F9 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा
  • Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी
ओप्पो एफ9 प्रो के लॉन्च इवेंट में Oppo ने Oppo F9 वेरिएंट को भी पेश किया था। इस दौरान फोन की कीमत का भी खुलासा किया गया, लेकिन उपलब्धता को लेकर सिर्फ 'coming soon' कहा गया था। अब कंपनी भारत में ओप्पो एफ9 को उपलब्ध कराने की जानकारी दे दी है। देखा जाए तो Oppo F9 और Oppo F9 Pro लगभग हर लिहाज से एक जैसे हैं, फर्क सिर्फ रैम का है। ओप्पो एफ9 में 4 जीबी रैम हैं और ओप्पो एफ9 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आता हैं। अहम खासियतों की बात करें तो Oppo F9 में 6.3 इंच का 'वाटरड्रॉप स्क्रीन', 90.8 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, डुअल कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Oppo F9 की भारत में कीमत

भारत में Oppo F9 को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। फोन मिस्ट ब्लैक और स्टेलर पर्पल रंग में मिलेगा। बिक्री 15 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। बता दें कि Oppo F9 Pro को भारत में 23,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और पेटीएम मॉल पर बिकता है। O
 

Oppo F9, Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम को छोड़कर Oppo F9 और F9 Pro के स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है। डुअल सिम Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • No fast charging
  • Below-average low-light performance
  • Heats up under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मी़डियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.