Oppo F3 नए अवतार में उपलब्ध, जानें कीमत

दो फ्रंट कैमरे वाले ओप्पो एफ3 को नया अवतार मिला है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने OPPO F3 हैंडसेट को रोज़ गोल्ड वेरिएंट में पेश किया है। अवतार बदलने के बावजूद ओप्पो एफ3 की कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अगस्त 2017 16:39 IST
ख़ास बातें
  • दो फ्रंट कैमरे वाले ओप्पो एफ3 को नया अवतार मिला है
  • OPPO F3 हैंडसेट को रोज़ गोल्ड वेरिएंट में पेश किया गया
  • अवतार बदलने के बावजूद ओप्पो एफ3 की कीमत 19,999 रुपये है
दो फ्रंट कैमरे वाले ओप्पो एफ3 को नया अवतार मिला है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने OPPO F3 हैंडसेट को रोज़ गोल्ड वेरिएंट में पेश किया है। अवतार बदलने के बावजूद ओप्पो एफ3 की कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन नए रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि लॉन्च के वक्त ही कंपनी ने इस रंग में हैंडसेट को बेचने की बात कही थी। लेकिन इसे अब उपलब्ध कराया गया है। ओप्पो एफ3 अब तक गोल्ड और ब्लैक रंग में मिलता रहा है।

इस स्मार्टफोन की बिक्री देशभर के 25 शहरों में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए भी होती है। याद दिला दें कि ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत डुअल सेल्फी कैमरा है। जैसा कि हमने बताया कि, ओप्पो एफ3 का डिज़ाइन, मार्च में लॉन्च हुए ओप्पो एफ3 प्लस जैसा है। लेकिन स्पेसिफिकेशन कमतर हैं। हालांकि, ओप्पो एफ3 की कीमत देखें तो प्लस वेरिएंट से कम है।

ओप्पो एफ3 में कंपनी ने 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Sharp and bright display
  • Speedy UI performance
  • Decent battery life
  • Bad
  • Ships with Android Marshmallow
  • No NFC or FM radio
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F3, Oppo F3 Rose Gold, Oppo F3 Rose Gold Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.