64MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Oppo F21s Pro 4G और 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo F21s Pro में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F21s Pro में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Oppo F21s Pro में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो Oppo F21s Pro 5G की कीमत 25,999 रुपये है।

Photo Credit: Oppo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने दो नए स्मार्टफोन Oppo F21s Pro और Oppo F21s Pro 5G का ऐलान कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Oppo F21s Pro 5G और Oppo F21s Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo F21s Pro में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन एक है, सिर्फ अंतर 4जी का है। वहीं Oppo F21s Pro में Snapdragon 695 SoC दिया गया है जो कि 5G से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इन दोनों में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिस्प्ले की बात करें तो F21s Pro और F21s Pro 5G में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन Full HD+ और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। जबकि F21s Pro मॉडल 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, वहीं F21s Pro 5G सिर्फ 60Hz को ही सपोर्ट करता है।


कैमरा की बात की जाए तो F21s Pro में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं F21s Pro 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा,  2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement
 

Oppo F21s Pro 5G और Oppo F21s Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo F21s Pro 5G की कीमत 25,999 रुपये है। वहीं Oppo F21s Pro की कीमत 22,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो ये दोनों स्मार्टफोन ही Dawnlight Gold और Starlight Black कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं। उपलब्धता की बात की जाए तो ये दोनों ही स्मार्टफोन बिक्री के लिए Oppo की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होंगे।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo F21s Pro, Oppo F21s Pro 5G, Cheapest Smartphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.