Oppo F19s फोन Bluetooth SIG पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Oppo F19 सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं, जो हैं Oppo F19, Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ 5G। वहीं, लेटेस्ट लिस्टिंग के अनुसार माना जा रहा है कि Oppo F19s इस सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F19s फोन CPH2223 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है
  • ओप्पो एफ19 फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की कीमत 18,000 रुपये हो सकती है
Oppo F19 सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं, जो हैं Oppo F19, Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ 5G। वहीं, लेटेस्ट लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस लाइनअप में नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। जी हां, लेटेस्ट Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के जरिए नए स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक Oppo F19s स्मार्टफोन को जल्द ही ओप्पो एफ19 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। बता दें, ओप्पो एफ19 प्रो और प्रो प्लस 5जी फोन को इस साल मार्च में पेश किया गया था, जबकि ओप्पो एफ19 फोन अप्रैल में लॉन्च हुआ था।  

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर Oppo F19s स्मार्टफोन CPH2223 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग से मालूम चलता है कि यह फोन ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा। हालांकि, इसके अलावा इस लिस्टिंग में ओप्पो एफ19एस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें, हाल ही में इस फोन जुड़ी यह भी खबर सामने आई थी कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। पुरानी रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई थी कि इस फोन की कीमत भारत में लगभग 18,000 रुपये के आसपास होगी।

Gizmochina की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन Android 11 आधारित ColorOS11.1 पर काम करेगा। इसमें 6.43 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.