Oppo F19 Pro और F19 Pro+ भारत में 8GB रैम के साथ लॉन्च, कीमत 21,490 रुपये से शुरू

Oppo F19 Pro+ के एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,990 रुपये है। दूसरी ओर, Oppo F19 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमश: 21,490 रुपये और 23,490 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 मार्च 2021 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F19 Pro एमोलेड डिस्प्ले और MediaTek Helio P95 प्रोसेसर के साथ लॉन्च
  • Oppo F19 Pro+ में शामिल 5G कनेक्टिविटी और सुपर एमोलेड डिस्प्ले
  • दोनों फोन में सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ मिलते हैं चार रियर कैमरे

Oppo F19 Pro की भारत में कीमत 21,490 रुपये से शुरू होती है

Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। नए Oppo F19 Pro सीरीज़ के फोन क्वाड रियर कैमरे के साथ आते हैं और इनमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। दोनों मॉडल Android 11 पर काम करते हैं। सीरीज़ में ओप्पो एफ19 प्रो+ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और MediaTek Dimensity 800U चिपसेट पर चलता है। दूसरी ओर, ओप्पो एफ19 प्रो 4G सपोर्ट के साथ आता है और इसमें MediaTek Helio P95 चिपसेट शामिल है। Oppo F19 Pro सीरीज़ के अलावा, ओप्पो ने Oppo Band Style को SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ 2,799 रुपये में लॉन्च किया है।
 

Oppo F19 Pro+, Oppo F19 Pro price in India, availability details

Oppo F19 Pro+ के एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,990 रुपये है। दूसरी ओर, Oppo F19 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमश: 21,490 रुपये और 23,490 रुपये है। दोनों नए ओप्पो फोन फ्लुइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर रंग के विकल्पों में आते हैं।
Advertisement

Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro दोनों फोन की सेल एक साथ 17 मार्च से शुरू होगी। फोन देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, ओप्पो एफ19 प्रो का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 25 मार्च से सेल पर जाएगा।
 

Oppo F19 Pro+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ19 प्रो+ एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। Oppo F19 Pro+ में 8GB LPDDR4X रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट मिलता है। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल मैक्रो शूटर, 2-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Oppo F19 Pro+ में एफ/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है, जिसका व्यास 3.7mm है।
 

ओप्पो एफ19 प्रो+ में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर आता है।
Advertisement

Oppo F19 Pro+ में 4,310mAh बैटरी मिलती है, जो 50W फ्लैश चार्ज चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 160.1x73.4x7.8mm और वज़न 173 ग्राम है।
 

Oppo F19 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ19 प्रो भी एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। Oppo F19 Pro में 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,310mAh बैटरी शामिल है। फोन के बारे में अन्य विवरण अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Decent app and gaming performance
  • Very good battery life
  • Quick charging
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Not great value for money
  • Lots of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.