Oppo F11 की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स

Oppo F11 की बिक्री भारत में आज से प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स पर शुरू हो गई है। जानें ओप्पो एफ11 के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2019 10:15 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है Oppo F11 में
  • 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस है Oppo F11
  • Oppo F11 की कीमत पहली सेल से पहले ही 2,000 रुपये कम हुई थी

Oppo F11 की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स

Oppo F11 की बिक्री भारत में आज से प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स पर शुरू हो गई है। ओप्पो एफ11 ऑथोराइज्ड ओप्पो रिटेल स्टोर पर भी आज से सेल के लिए उपलब्ध होगा। Oppo F11 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। याद करा दें कि इस साल मार्च में Oppo F11 को Oppo F11 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। ओप्पो एफ11 प्रो पहले से ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए आपको Oppo F11 की भारत में कीमत, ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Oppo F11 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

ओप्पो एफ11 की भारत में कीमत 17,990 रुपये है, इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। लॉन्च इवेंट के दौरान Oppo F11 को 19,990 रुपये में उतारा गया था लेकिन बाद में इसकी कीमत में कम कर दी गई थी। ग्रेडिएंट फिनिश के साथ फ्लोराइट पर्पल और मार्बल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon पर बेचा जाएगा। खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर ही दिख रहा था।
 
ऑफर्स की बात करें तो ओप्पो एफ11 को पहली सेल में ऑनलाइन खरीदने पर ग्राहकों को रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से 7,050 रुपये के फायदे मिलेंगे। कंपनी की ओर से वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट और बिना ब्याज वाली ईएमआई के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा पेटीएम मॉल से पहली सेल में फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3,400 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा। जैसा कि हमने आपको बताया इस साल मार्च में Oppo F11 को Oppo F11 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo F11 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।
Advertisement

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (वाी-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच बैटरी दी गई है जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.