Oppo A9 (2020), Oppo Reno, Oppo F9: इन Oppo स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा वाई-फाई कॉलिंग फीचर, लिस्ट जारी

वाई-फाई कॉलिंग फीचर पाने वाले फोन में Oppo A9, Oppo A9 (2020), Oppo Reno, Oppo Reno 2, Oppo Reno 2F, Oppo Reno 10x Zoom, Oppo A5 (2020), Oppo F9 series, Oppo F7 series, Oppo F11 series और Oppo R17 Pro शामिल हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 जून 2020 18:39 IST
ख़ास बातें
  • वाई-फाई कॉलिंग फीचर को VoWiFi भी कहते हैं
  • वाई-फाई के जरिए मुफ्त कॉलिंग के लिए आता है काम
  • Oppo A9 2020, Oppo F7 Series, Oppo F11 Series समेत लिस्ट में कई फोन शामिल

Oppo K3 को मई में ColorOS 7 अपडेट के साथ वाई-फाई कॉलिंग मिल चुकी है

Oppo ने मंगलवार को एक नया रोडमैप जारी किया, जिसमें भारत में वाई-फाई कॉलिंग (या VoWiFi) फीचर पाने वाले ओप्पो स्मार्टफोन की लिस्ट पर रौशनी डाली गई है। लिस्ट में कई ओप्पो फोन शामिल हैं जो पहले ही देश में एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 अपडेट प्राप्त कर चुके हैं। कंपनी ने यहां साफ किया है कि ColorOS 7 सिस्टम अपडेट इन फोन पर वाई-फाई कॉलिंग फीचर ला सकता है या संभवत: आगामी दिनों में इसे एक और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के साथ प्राप्त होगा। कंपनी ने खुलासा किया है कि Oppo R15 Pro को जून के अंत तक वाई-फाई कॉलिंग के साथ लेटेस्ट कलरओएस वर्ज़न मिलेगा, जबकि Find X-सीरीज़ जुलाई के अंत में इस अपडेट को प्राप्त करेगी।

भारत में ओप्पो फोन के लिए VoWiFi अपडेट का रोडमैप मंगलवार को ट्विटर पर साझा किया गया। फीचर के लिए योग्य फोन में Oppo A9, Oppo A9 (2020), Oppo Reno, Oppo Reno 2, Oppo Reno 2F, Oppo Reno 10x Zoom, Oppo A5 (2020), Oppo F9 series, Oppo F7 series, Oppo F11 series और Oppo R17 Pro शामिल हैं।

रोडमैप में शामिल Oppo K3 फोन को पहले ही मई में एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 अपडेट के साथ वाई-फाई कॉलिंग मिल चुकी है। अन्य ओप्पो फोन जैसे ओप्पो ए9 2020, ओप्पो ए5, ओप्पो एफ9, ओप्पो एफ9 प्रो  और कुछ अन्य फोन को लेटेस्ट कलरओएस वर्ज़न प्राप्त हो चुके है और आने वाले दिनों में वाई-फाई कॉलिंग फीचर भी मिलेगा।

ट्वीट में ओप्पो ने घोषणा की है कि ओप्पो आर15 प्रो को जून के अंत तक वाई-फाई कॉलिंग मिलेगी जबकि ओप्पो फाइंड एक्स सीरीज़ को जुलाई-अंत तक फीचर प्राप्त होगा। दोनों स्मार्टफोन को उसी समय के आसपास ColorOS 7 अपडेट मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.