48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Oppo A97 5G लॉन्च, देखें क्या है खास

Oppo A97 5G के 12GB RAM +  256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी कि लगभग 23,600 रुपये है। चीन में ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर नए ओप्पो ए97 5जी की डिटेल्स नहीं हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A97 5G में Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12 दिया गया है।
  • Oppo A97 5G में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Oppo A97 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी गई है।

Oppo A97 5G में 6.66 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने Oppo A97 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन दो अलग-अलग कलर्स ऑप्शन में पेश किया गया। ओप्पो के लेटेस्ट ए-सीरीज स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा समेत एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo A97 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी गई है और यह Mediatek Dimensity 810 SoC पर काम करता है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन दी गई है, जिसे इनबिल्ट स्टोरेज का उपयोग करके RAM को 19GB तक बढ़ा सकते हैं। Oppo A97 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आइए ओप्पो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Oppo A97 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo A97 5G के 12GB RAM +  256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी कि लगभग 23,600 रुपये है। चीन में ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर नए ओप्पो ए97 5जी की डिटेल्स नहीं हैं। यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री रिजर्वेशन के लिए चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर लिस्टेड है। इस फोन की बिक्री 15 जुलाई से  शुरू हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Deep Sea Blue और Quiet Night Black में मिल सकता है।
 

Oppo A97 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A97 5G में Android 12 पर बेस्ड ColorOS 12 दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.66 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2020 पिक्सल है। डिस्प्ले एआई-पावर्ड स्मार्ट आई प्रोटेक्शन फीचर से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Mediatek Dimensity 810 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM दी गई है। वहीं इनबिल्ट स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को 19GB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं इसमें 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो Oppo A97 5G में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.66 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2,020 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.