Oppo A9 2020 भारत में 10 सितंबर को होगा लॉन्च, चार रियर कैमरे हैं इसमें

Oppo A9 2020 Launch Date: ओप्पो ए9 2020 को भारत में 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। जानें ओप्पो के आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2019 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A9 2020 India Launch 10 सितंबर को
  • ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम हो सकती है
  • Oppo A9 2020 में हो सकता है Snapdragon 665 SoC

Oppo A9 2020 Launch Date: ओप्पो ए9 2020 भारत में 10 सितंबर को होगा लॉन्च

Oppo A9 2020 India Launch: ओप्पो ए9 2020 को भारत में 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Oppo ने स्मार्टफोन लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट से इस बात की पुष्टि होती है कि ओप्पो 10 सितंबर को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A9 2020 से पर्दा उठाने वाली है। इनवाइट पोस्टर से इस बात का पता चला है कि फोन में चार रियर कैमरे और फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है। ओप्पो ए9 2020 संभवतः इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए Oppo A9 का अपग्रेड वर्जन है, यह फोन भारत में जुलाई माह में उतारा गया था। याद करा दें कि ओप्पो ए9 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस फोन है और इसमें वॉटरड्रॉप-नॉच है।

मीडिया इनवाइट से पुष्टि हो गई है कि Oppo A9 2020 को भारत में 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इनवाइट पोस्टर से पता चला है कि ओप्पो ए9 2020 के चार कलर वेरिएंट हैं, व्हाइट, ब्लू, पर्पल और ब्लैक। इनवाइट में कहा गया है कि फोन क्वाड कैमरा सेटअप से लैस है।

ओप्पो ए9 2020 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे वर्टिकली दिए गए हैं और चौथे सेंसर को ठीक फ्लैश के नीचे जगह मिली है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हाल ही में Oppo A9 2020 के टीज़र को ओप्पो वियतनाम Facebook पेज़ से जारी किया गया था। तस्वीर में ओप्पो ए9 2020 के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ जेड ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट की झलक देखने को मिली है।

इसके अलावा ओप्पो ए9 2020 के फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप-नॉच की भी झलक देखने को मिली थी। ओप्पो ए9 2020 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। याद करा दें कि ओप्पो ए9 2020 के पुराने वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो पी70 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.