Oppo A9 2020 भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च

Oppo A9 2020 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की जानकारी मिली है। ओप्पो ए9 2020 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 17:21 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए9 2020 होगा Oppo A9 का अपग्रेड
  • ओप्पो ए9 2020 की भिड़ंत रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो जैसे हैंडसेट से
  • ओप्पो ए9 2020 में कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है

Oppo A9 2020 में अल्ट्रा नाइट मोड और वीडियो स्टेब्लिटी जैसे फीचर होंगे

Oppo A9 2020 को भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले मंगलवार यानी 10 सितंबर की तारीख का इनवाइट भेजा था। लेकिन यह इनवाइट मीडिया ब्रीफिंग के लिए थी, ना कि लॉन्च इवेंट। अब जानकारी मिली है कि ओप्पो ए9 2020 को 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में ही कंपनी अपने हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा करेगी। फोन में चार रियर कैमरे दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। कंपनी ने खुलासा किया है कि फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी। इसमें अल्ट्रा नाइट मोड और वीडियो स्टेब्लिटी जैसे फीचर होंगे।

कंपनी ने ट्वीट के ज़रिए ऐलान किया है कि ओप्पो ए9 2020 को भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट से यह भी साफ हो गया है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन चार रियर कैमरों वाला होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। यह भी बताया गया है कि फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। अल्ट्रा नाइट मोड और वीडियो स्टेब्लिटी फीचर की भी पुष्टि हुई है।

फोन के इनवाइट से पहले पता चला था कि यह व्हाइट, ब्लू, पर्पल और ब्लैक रंग में आएगा। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और इसे क्वाड कैमरा सेटअप के नीचे जगह मिली है। ओप्पो ए9 2020 में कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है। आखिरी सेंसर को फ्लैश के बगह में जगह मिली है।

Oppo A9 2020 में ओप्पो ए9 की तरह वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन होगा। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होने का भी पता चला है। याद रहे कि ओप्पो ए9 को मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और 4 जीबी रैम के साथ मार्केट में उतारा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.