Oppo A83 इस हफ्ते आ रहा है भारत, कीमत होगी 13,990 रुपये

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 20 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए83 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी। ओप्पो इंडिया ने ट्वीट करके Oppo A83 को भारत में लाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2018 12:09 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो इंडिया ने ट्वीट करके Oppo A83 को भारत में लाने की जानकारी दी
  • शनिवार को लॉन्च होने वाले इस हैंडसेट की कीमत 13,900 रुपये होगी
  • ओप्पो ए83 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 20 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए83 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी। ओप्पो इंडिया ने ट्वीट करके Oppo A83 को भारत में लाने की जानकारी दी। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि शनिवार को लॉन्च होने वाले इस हैंडसेट की कीमत 13,900 रुपये होगी। अच्छी बात यह है कि इच्छुक ग्राहकों को लंबा इंतज़ार नहीं करना है। फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा।

बता दें कि ओप्पो ए83 को बीते साल दिसंबर में चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) में लॉन्च किया था। कंपनी के घरेलू मार्केट में यह फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक रंग में बिकता है।

ओप्पो ए83 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फ़ीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फ़ीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा।
Advertisement

ओप्पो ए83 एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent overall performance
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Bad
  • No fingerprint reader
  • Slightly rough around the edges
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3180 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A83 Launch, Oppo A83 India, Oppo A83 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.