Oppo A80 5G फोन लॉन्च होगा 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ! रेंडर्स, प्राइस लीक

Oppo A80 5G के हाई क्वालिटी रेंडर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2024 20:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन में फ्लैट एज डिजाइन होगा और पंच होल डिस्प्ले होगा।
  • इस फोन में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • ग्लोबल मार्केट में इसका ग्रीन वेरिएंट भी आ सकता है।

Oppo A80 5G के हाई क्वालिटी रेंडर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

Oppo A80 5G कंपनी की A सीरीज में अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो जल्द लॉन्च होने वाला है। इस फोन के रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। जिसमें डिवाइस का डिजाइन सामने आ गया है। इस फोन के बारे में अफवाह है कि यह Oppo A3 Energy Edition का रिब्रांडेड वर्जन बनकर आएगा। हालांकि लॉन्च के समय ही इस बात की पुष्टि हो सकती है। फिलहाल फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन के बारे में। 

Oppo A80 5G के हाई क्वालिटी रेंडर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर इस फोन के रेंडर्स शेयर किए हैं। पोस्ट के अनुसार, फोन में फ्लैट एज डिजाइन होगा और पंच होल डिस्प्ले होगा। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें LED रिंग भी मौजूद है। फोन को ब्लैक और पर्पल कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में इसका ग्रीन वेरिएंट भी आ सकता है। Oppo A80 5G की कीमत 249 यूरो (लगभग 22,500 रुपये) हो सकती है। जिसमें इसका 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया जा सकता है। 

Advertisement
इस फोन में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आ सकता है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। 

फोन का रियर मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस होगा। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 5100mAh की बैटरी होगी जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14.0.1 के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए डिवाइस में IP54 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.