5000mAh बैटरी, Android 13 OS के साथ Oppo A78 4G अब यहां आया नज़र! जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च!

ओप्पो ए78 4जी फोन में 5,000mAh बैटरी बताई गई है जो कि Oppo A78 5G में भी मौजूद है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A78 5G के बाद कंपनी अब Oppo A78 4G को लॉन्च करने की तैयारी में है
  • यह FCC और Bluetooth SIG पर भी नजर आया है
  • 4G, 3G, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इसमें मौजूद हैं

Oppo A78 5G (फोटो में) को फरवरी में लॉन्च करने के बाद कंपनी अब Oppo A78 4G को लॉन्च करने की तैयारी में है

Photo Credit: Oppo

Oppo A78 5G के बाद कंपनी अब Oppo A78 4G को लॉन्च करने की तैयारी में है, ऐसी खबर निकल कर आ रही है। Oppo A78 4G को कई सर्टिफिकेशंस में स्पॉट किया जा चुका है। जिससे पता चलता है कि फोन बहुत जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है। हाल ही में इस डिवाइस को IMDA सर्टिफिकेशन मिला है। आइए जानते हैं फोन के बारे में और क्या जानकारी निकल कर आई है। 

Oppo A78 4G कंपनी की ओर से अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। यह FCC और Bluetooth SIG पर भी नजर आया है। लिस्टिंग में फोन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें पता चलती है। टेकआउटलुक के मुताबिक फोन के FCC और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन इसके स्पेक्स रिवील करते हैं। जिसके अनुसार, इसमें Android 13 आधारित ColorOS 13.1 दिया जाएगा। इसके डाइमेंशन भी यहां पता चलते हैं। यह 158.76mm लम्बा है और 71.04mm चौड़ा है। 4G, 3G, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इसमें मौजूद हैं। 

ओप्पो ए78 4जी फोन में 5,000mAh बैटरी बताई गई है जो कि Oppo A78 5G में भी मौजूद है। यह ब्लूटूथ के लिए Bluetooth 5.0 वर्जन सपोर्ट के साथ आने वाला है। लेकिन इन सभी सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन को ग्लोबल लेवल जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo A78 5G की तुलना में इसके स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। यह 5जी वर्जन से थोड़े हल्के स्पेक्स के साथ आ सकता है।  
 

Oppo A78 5G specifications

Oppo A78 5G में Android 13 आधारित ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। डिवाइस में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह एचडीप्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। चिपसेट की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। रैम को एक्सटेंडेड फीचर के साथ 12जीबी तक बढाया जा सकता है। यह एक डेडीकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिससे स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000एमएएच कैपिसिटी की बड़ी बैटरी है। जिसके साथ में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  2. Redmi A7, A7 Pro की सेल आज से शुरू, जानें क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi A7, A7 Pro की सेल आज से शुरू, जानें क्या हैं खासियतें
  3. Haier F11 फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च, AI फीचर्स, 12 Kg कैपिसिटी, कलर डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  5. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  6. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  7. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  10. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.