48MP कैमरा के साथ Oppo A74 5G भारत में 20 अप्रैल को होगा लॉन्च, ये होंगे स्पेसिफिकेशन्स

टिप्सटर के अनुसार Oppo A74 5G फोन की भारतीय कीमत 20,000 रुपये कम होगी। यह फोन 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2021 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A74 5G के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन अलग होंगे
  • Oppo A54 पिछले महीने इंडोनेशिया में हुआ था लॉन्च
  • दोनों फोन में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

Oppo A74 5G फोन Amazon पर हुआ है लिस्ट

Oppo A74 5G स्मार्टफोन को भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Amazon लिस्टिंग के जरिए सामने आई है। ओप्पो ए74 5जी फोन का भारतीय वेरिएंट को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि यह मॉडल कम्बोडिया और थाईलैंड में इस महीने की शुरुाआत में लॉन्च हुए मॉडल से थोड़ा अलग होगा। ओप्पो ए74 5जी फोन के अलावा, कंपनी Oppo A54 स्मार्टफोन को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है, यह लॉन्चिंग 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। Flipkart ने ओप्पो ए54 फोन के लिए एक माइक्रोसाइट क्रिएट की है, जिसके माध्यम से लॉन्च का खुलासा हुआ है।
 

Oppo A74 5G India launch details

Oppo A74 5G स्मार्टफोन के लिए Amazon पर लिस्टिंग बनाई गई है, जिसका एक्सेस मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीर मौजूद है, जिसमें फोन का फ्रंट देख सकते हैं। इसके अलावा, इस तस्वीर में जानकारी दी गई है कि यह फोन 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 
 

Oppo A74 5G price in India (expected)

ओप्पो ए74 5जी स्मार्टफोन को Cambodia और Thailand में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत THB 8,999 (लगभग 21,000 रुपये) थी। यह कीमत 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। हालांकि, ओप्पो ए74 5जी का भारतीय वेरिएंट थाईलैंड व कम्बोडिया की मार्केट में लॉन्च हुए मॉडल से अलग हो सकता है। इसके अलावा, अभिषेक यादव टिप्सटर के अनुसार फोन की कीमत 20,000 रुपये कम होगी। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, वो है फ्लूइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल।
 

Oppo A74 5G specifications (expected)

ओप्पो ए74 5जी फोन में मौजूद फोन की तुलना में कई समनताएं होंगी। हालांकि, टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार यदि अंतर की बात करें तो आगामी फोन में 90 हर्ट्ज़ फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। जो कि मौजूदा ओप्पो ए74 5जी फोन में मौजूद फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले से अलग है, जिसका साइज़ 6.5 इंच है और रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 पिक्सल) है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल तीसरा सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। वहीं, मार्केट में मौजूद मॉडल की बात करें, तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Advertisement

ओप्पो ए74 5जी फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
 

Oppo A54 India launch details

Flipkart पर क्रिएट की गई माइक्रो साइट के मुताबिक Oppo A54 फोन 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी और इसका डिस्प्ले डिज़ाइन होल-पंच के साथ आएगा।
Advertisement
 

Oppo A54 price in India (expected)

ओप्पो ए54 फोन की भारतीय कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, यह फोन इंडोनेशिया में पिछले महीने लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसकी कीमत IDR 2,695,000 (लगभग 13,800 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। माना जा रहा है कि भारतीय वेरिएंट की कीमत भी इसके आसपास ही होगी।
 

Oppo A54 specifications

ओप्पो ए74 5जी फोन के विपरित ओप्पो ए54 फोन के स्पेसिफिकेशन इंडोनेशिया वेरिएंट के समान ही हो सकते हैं। इसमें 6.51-इंच का फुल-एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 89.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी से लैस है। Oppo A54 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जुड़ा है।

फोटोग्राफी करने के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।  
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इसमें ऑप्टिमाइज़ ओवरनाइट चार्जिंग फीचर दिया है, जो कि सोने के बाद फोन को ओवरचार्ज होने से रोकता है। फोन का डायमेंशन 163.6x75.7x8.4mm और भार 192 ग्राम है। यह फोन वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेटेड है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well
  • Sharp 90Hz display
  • Decent all-round performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Underwhelming camera performance
  • Spammy preinstalled software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.