Oppo A73s हो सकता है Realme 1 का ग्लोबल वेरिएंट

ऐसा लगता है कि Oppo ने गलती से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नए स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया। संभवतः यह Oppo A73s को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जून 2018 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने गलती से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन को किया लिस्ट
  • स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन रियलमी 1 से मेल खाते हैं
  • ताइवान में Oppo A73s की कीमत 8,990 ताइवानी डॉलर (करीब 20,000 रुपये) होगी
ऐसा लगता है कि Oppo ने गलती से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नए स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया। संभवतः यह Oppo A73s को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का पूरी तरह से खुलासा हो गया है। बता दें कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन बीते महीने भारत में लॉन्च किए गए रियलमी 1 से पूरी तरह से मेल खाते हैं। स्मार्टफोन को सोलर रेड और डायमंड ब्लैक रंग में लिस्ट किया गया है। अभी यही कहा जा सकता है कि Oppo A73s, Realme 1 स्मार्टफोन का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट होगा। नए फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिला पाई है।

ePrice की रिपोर्ट को सही मानें तो ताइवान में Oppo A73s की कीमत 8,990 ताइवानी डॉलर (करीब 20,000 रुपये) होगी। स्मार्टफोन को इस महीने के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि भारत में Realme 1 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 रुपये में मिलता है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में बेचा जाता है।
 

Oppo A73s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए73एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.8% है। Oppo A73s में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं माली जी72 जीपीयू और 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Oppo A73s में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से ओप्पो ए73एस डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Oppo A73s में 3410 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 15 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। लिस्टिंग में बताया गया है कि Oppo A73s का डाइमेंशन 156.5x75.2x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन में दिए गए हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A73s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.