Oppo A72 5G में तीन रियर कैमरे और 8 जीबी रैम होने की मिली जानकारी

लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A72 5G स्मार्टफोन के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 18,300 रुपये) होगी। वहीं, इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 19,400 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A72 5G फोन मॉडल नंबर PDYM20 के साथ लिस्ट
  • यही मॉडल नंबर इससे पहले TENAA साइट पर लिस्ट हुआ था
  • Oppo ने नहीं दी फोन के बारे में कोई जानकारी

Oppo A72 5G फोन 31 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

Oppo A72 5G स्मार्टफोन चीनी टेलीकॉम ऑपरेटर के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है, जिससे स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत का भी खुलासा हुआ है। नाम से ही समझ आता है कि यह नया Oppo स्मार्टफोन Oppo A72 का 5जी वेरिएंट होगा, जो पिछले महीने यूके में लॉन्च किया गया था। हालांकि, ओप्पो ए72 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरे से लैस है, लेकिन इसके विपरित लीक में सामने आया है कि ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह बताना भी बेहद जरूरी हो जाता है कि ओप्पो ने इस 5जी फोन के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

The China Telecom वेबसाइट पर Oppo A72 5G स्मार्टफोन PDYM20 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ, जिसकी जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा दी गई। बता दें, यही मॉडल नंबर पहले चीनी रेगुलेटरी बॉडी TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, जहां से इसके तीन स्टोरेज मॉडल की जानकारी हासिल हुई थी। उस वक्त बताया गया था कि यह मॉडल नंबर Oppo Reno 10X Mark 2 का है।
Advertisement
 

Oppo A72 5G price (expected)

लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 18,300 रुपये) होगी। वहीं, इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 19,400 रुपये) होगी। इसके टॉप 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,600 रुपये) होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह फोन ऑक्सीजन पर्पल, नियॉन पर्पल, और सिंपल ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यह फोन 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन जैसा कि हमने बताया, ओप्पो ने इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।
Advertisement
 

Oppo A72 specifications (expected)

लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS पर काम करेगा। इसमें 6.5-इंच का डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। साथ ही फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद होगी। इसके अलावा फोन में MediaTek (MT6853V) प्रोसेसर दिया जाएगा।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो होल-पंच कटआउट के साथ फ्रंट पैनल पर स्थित होगा।
Advertisement

लिस्टिंग में बैटरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि TENAA साइट की लिस्टिंग में 4,000 एमएएच की बैटरी का ज़िक्र था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.