Oppo A72 5G में 8 जीबी रैम और मीडियाटेक प्रोसेसर होने की मिली जानकारी

पिछले हफ्ते Oppo A72 5G स्मार्टफोन चीनी टेलीकॉम ऑपरेटर के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था, जिससे स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर PDYM20 को लेकर Oppo A72 5G होने का अनुमान
  • यही मॉडल नंबर इससे पहले चीनी टेलीकॉम डेटाबेस पर लिस्ट हुआ था
  • Oppo ने फिलहाल नहीं की इस फोन की पुष्टि

कई बार लिस्टिंग में सामने आ चुका है PDYM20 मॉडल नंबर

Oppo A72 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर PDYM20 के साथ लिस्ट हुआ है। बता दें, यही मॉडल नंबर हाल ही में चीनी टेलीकॉम डेटाबेस पर लिस्ट हुआ था। यहां इसे Oppo A72 5G के तौर पर लिस्ट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, कथित ओप्पो ए72 5जी हैंडसेट 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा। इस प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। फिलहाल, Oppo ने ओप्पो ए72 5जी के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन से संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा कर सकती है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Oppo phone (कथित तौर पर जिसे Oppo A72 5G माना जा रहा है) एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन ऑक्टा-कोर "MT6853" प्रोसेसर से लैस होगा। इस प्रोसेसर को लेकर अटकले हैं कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर हो सकता है। Oppo PDYM20 का सिंगल कोर स्कोर 513 है, जबकि मल्टी कोर स्कोर 1,659 प्वाइंट्स हैं। जैसा कि हमने बताया, फोन 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट है।
 

Oppo A72 5G price, specifications (expected)

आपको बता दें, पिछले हफ्ते Oppo A72 5G स्मार्टफोन चीनी टेलीकॉम ऑपरेटर के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था, जिससे स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत का भी खुलासा हुआ है।

डेटाबेस के अनुसार, ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 18,300 रुपये) होगी। वहीं, इसके 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 19,400 रुपये) होगी। इसके टॉप 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,600 रुपये) होगी।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम ओप्पो ए72 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS पर काम करेगा। इसमें 6.5-इंच का डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।

इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो होल-पंच कटआउट के साथ फ्रंट पैनल पर स्थित होगा। साथ ही फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.