Oppo A71 की कीमत में कटौती, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है इसमें

ओप्पो ए71 स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ था। स्मार्टफोन को कंपनी ने 12,990 रुपये में उपलब्ध कराया था लेकिन अब फोन आमतौर पर बाज़ार में 10,990 रुपये में मिल जाता है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर के जरिए 9,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 15:46 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए71 को भारत में 12,990 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन की कीमत अब 9,990 रुपये है
  • भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर से फोन को नई कीमत में खरीदा जा सकता है
ओप्पो ए71 स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ था। स्मार्टफोन को कंपनी ने 12,990 रुपये में उपलब्ध कराया था लेकिन अब फोन आमतौर पर बाज़ार में 10,990 रुपये में मिल जाता है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर के जरिए 9,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। नई कीमत के साथ स्मार्टफोन 24 जनवरी, बुधवार से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न इंडिया या फ्लिपकार्ट पर फोन की नई कीमत को लिस्ट नहीं किया गया है। हमने ओप्पो इंडिया से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की है और कोई जानकारी मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे।

भारत में सितंबर में लॉन्च किए जाने से पहले Oppo A71 को ओप्पो की पाकिस्तान और मलेशिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। ओप्पो ए71 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.1 कस्टम स्किन सपोर्ट करता है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू है। ओप्पो ए71 में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.1 पर चलता है। फोन में स्पिलिट स्क्रीन, आई प्रोटेक्शन डिस्प्ले जैसे फ़ीचर भी ओप्पो ए71 में उपलब्ध हैं।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए71 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन में डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी-सेंसर और ई-कंपास जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 148.1x73.8 x7.6 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo mobile, Oppo smartphone, Oppo A71, Oppo A71 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.