Oppo A6s Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें सबकुछ

Oppo A6s Pro में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 09:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है।
  • Oppo A6s Pro में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Oppo A6s Pro में 6.57 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A6s Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Oppo A6, और Oppo A6s पहले ही मौजूद हैं। अब लेटेस्ट एडिशन Oppo A6s Pro के रूप में आता है जिसमें OLED डिस्प्ले दिया गया है। MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट इसमें लगा है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है और साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

Oppo A6s Pro Price, Availability

Oppo A6s Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन तीन रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है जिसमें शुरुआती मॉडल 8GB+128GB कंफिग्रेशन में पेश किया गया है। फोन के लिए कंपनी ने 8GB+256GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB वेरिएंट्स भी लिस्ट में रखे हैं। अभी किसी भी वेरिएंट की प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया गया है। फोन की सेल चीन में 14 अप्रैल से शुरू होगी। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन को तीन कलर वेरिएंट्स Lucky Lotus, Moonlit Night, और Azure Sky में लॉन्च किया गया है। 

Oppo A6s Pro Specifications

Oppo A6s Pro में 6.57 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2372 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। जिसके साथ में 12GB तक रैम, और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिसके ऊपर ColorOS 16 की स्किन दी गई है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो Oppo A6s Pro में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। अन्य फीचर्स में कनेक्टिविटी के लिए यह 5G को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-C, और सभी जरूरी सेंसर्स का सपोर्ट इसमें मिल जाता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.3mm है और इसका वजन 193 ग्राम बताया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.