Oppo A59 5G के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ देगा दस्तक

Oppo A59 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A59 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।
  • Oppo A59 5G में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Oppo A59 5G में 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

Oppo A58 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में आगामी Oppo A59 5G स्मार्टफोन की झलक पेश की है, जिसमें इसके डिजाइन और नाम का खुलासा हुआ है। हालांकि, ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर फोन के बारे में और कोई जानकारी साझा नहीं की है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने अब आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत दोनों का खुलासा किया है। यहां हम आपको Oppo A59 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर अभिषेक यादव की लीक के अनुसार, भारतीय बाजार में ओप्पो ए59 5जी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। स्मार्टफोन में 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट पर काम करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड कलर ओएस 13.1 पर काम करेगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ओप्पो ए59 5जी के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन की मोटाई 8.12 मिमी और वजन 187 ग्राम है।

स्पेसिफिकेशंस के अलावा, टिप्सटर ने A59 5G के कॉन्फिगरेशन और कीमत का भी खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A59 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, ब्रांड ने पहले से ही फोन को टीज करना शुरू कर दिया है तो ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.