Oppo A58 5G फोन 5000mAh बैटरी, Android 13 के साथ ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार! SIRIM पर हुआ स्पॉट

Oppo A58 5G को कंपनी ने चीन में नवंबर 2022 में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जुलाई 2023 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A58 4G का लॉन्च कथित तौर पर नजदीक बताया गया है।
  • इसे मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।
  • कंपनी ने Oppo A58 5G को पिछले साल चीन में लॉन्च किया था।

Oppo A58 5G को कंपनी ने चीन में नवंबर 2022 में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Oppo

Oppo A58 5G के बाद कंपनी अब इस फोन का 4G मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है, ऐसी खबर है। नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है, और फोन Oppo A58 4G मॉनिकर के साथ आएगा। एक हालिया रिपोर्ट में इस संबंध में बड़ी जानकारी सामने आई है जो Oppo A58 4G के जल्द लॉन्च की ओर इशारा करती है। फोन को एक जानी मानी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं यहां पर क्या डिटेल्स सामने आए हैं। 

Oppo A58 4G का लॉन्च कथित तौर पर नजदीक बताया गया है। फोन को FCC, BIS, और NBTC जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। अब इसे मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन पर देखा गया है जिससे पता चलता है कि यह फोन ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। जबकि कंपनी ने Oppo A58 5G को पिछले साल चीन में लॉन्च किया था। टेकआउटलुक की रिपोर्ट कहती है कि फोन मॉडल नम्बर CPH2577 के साथ मलेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा है। 
Advertisement

Oppo A58 4G के स्पेसिफिकेशंस लेकिन, यहां पर पता नहीं चल पाते हैं। लेकिन जैसा कि हमने पहले बताया है, फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस पर पहले ही देखा जा चुका है। जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हो चुके हैं। मसलन फोन में 5000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग जैसे स्पेक्स आ सकते हैं। इसके अलावा इसका बिल्ट स्लिम होगा जो कि सिर्फ 7.99mm बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 आधारित ColorOS 13.1 के साथ आने वाला है। बात अगर Oppo A58 5G की करें तो कुछ हिंट यहां से भी मिल सकती है। 
 

Oppo A58 5G Specifications

Oppo A58 5G को कंपनी ने चीन में नवंबर 2022 में लॉन्च किया था। फोन में 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ आता है। इसमें 8GB RAM दी गई है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC को फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम देखें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिटं सेंसर भी दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  2. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.