Oppo A58 4G स्मार्टफोन 6GB रैम, 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo ने A58 4G को केवल 6GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने A58 4G को केवल 6GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया है
  • इसकी कीमत 14,999 रुपये है
  • ICICI, HDFC और Kotak सहित चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर एक्स्ट्रा छूट भी है

Oppo A58 4G की भारत में कीमत 14,999 रुपये है

Oppo A58 4G को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह मॉडल Oppo A58 5G और Oppo A58x 5G से जुड़ा है और MediaTek Helio G85 SoC के साथ आता है। 5G मॉडल को पिछले साल लॉन्च किया गया था, जबकि यह नया 4G वेरिएंट इस साल की शुरुआत में इंडोनेशिया में पहली बार लॉन्च हुआ था। Oppo A58 4G को हाल ही में भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और अब यह आखिरकार भारत में भी खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

भारत में Oppo A58 4G की कीमत और उपलब्धता

Oppo ने A58 4G को केवल 6GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को 5,000 रुपये से शुरू होने वाली No-Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। ICICI, HDFC और Kotak बैंक सहित चुनिंदा बैंकों के कार्ड से खरीदारी करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है।
Advertisement
 

Oppo A58 4G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इसमें 90Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.72-इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Helio G85 SoC के साथ आता है, जिसके साथ 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और G52 MC2 GPU जोड़ा गया है। यह Android 13 पर आधारित ColorOS 13.1 पर चलता है।

Oppo A58 4G के डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर शामिल है।
Advertisement

Oppo A58 4G में 33W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। हैंडसेट ब्लूटूथ v5.3, 4G, NFC, GPS और USB Type-C कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलता है। इसका वजन 192 ग्राम है और फोन का साइज 165.65mm x 75.98mm x 7.99mm है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.