5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा, 64GB स्टोरेज के साथ OPPO A57e भारत में लॉन्च, जानें कीमत

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो OPPO A57e काफी हद तक OPPO A57s जैसा ही है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.56 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 09:51 IST
ख़ास बातें
  • OPPO A57e में 6.56 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है।
  • OPPO A57e में MediaTek Helio G35 चिप दिया गया है।
  • OPPO A57e में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

OPPO A57e में 6.56 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: OPPO

OPPO ने भारतीय बाजार में OPPO A57e को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन हालिया लॉन्च OPPO A57s से काफी मिलता-जुलता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 SoC, 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा और बेहतरीन फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको ओप्पो के नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OPPO A57e के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो OPPO A57e काफी हद तक OPPO A57s जैसा ही है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.56 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 1612 x 720 पिक्सल, 600 निट्स तक ब्राइटनेस और 269 PPI पिक्सल डेंसिटी है। यह डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और Panda ग्लास से प्रोटेक्टिड है। प्रोसेसर की बात करें तो A57e में MediaTek Helio G35 चिप दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन वर्चुअल 4GB RAM तक बढ़ाने के ऑप्शन के साथ आता है, स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

जहां तक कैमरा की बात है तो OPPO के इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया यगा है। वहीं इसके फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 12 OS पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 है।
Advertisement
 

OPPO A57e की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो OPPO A57e के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Green और Black कलर्स में उपलब्ध है। बिक्री की बात करें तो यह भारत में Flipkart पर उपलब्ध है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OPPO A57e, OPPO A57e Price, OPPO A57e Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.