दिल्ली में गाड़ी चलाते हुए जेब में फटा इस कंपनी का मोबाइल फोन!

एक यूट्यूब चैनल पर 4 जून को एक वीडियो पोस्ट की गई, जिसके अनुसार, दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति के कथित Oppo A53 स्मार्टफोन में आग लग गई और इस कारण उस व्यक्ति को गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जून 2021 16:25 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में एक मोबाइल फोन में आग लगने की खबर आई है
  • फोन को कथित तौर पर Oppo A53 बताया जा रहा है
  • अगस्त 2020 में भारत में लॉन्च हुआ था यह ओप्पो फोन

Oppo A53 को अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था

राजधानी दिल्ली में Oppo A53 फोन में कथित तौर पर आग लग गई। इस हादसे के शिकार व्यक्ति की आपबीती को एक यूट्यूबर ने साझा भी किया है। बताया जा रहा है कि पेशे से एक ऑटो ड्राइवर फोन को जेब में रख कर ऑटो चला रहा था, जब अचानक उसके फोन में धुआ उठना शुरू हो गया और देखते ही देखते फोन ने आग पकड़ ली। वीडियो में दिए इंटरव्यू में उस व्यक्ति ने बताया कि अचानक आग लगने से वह घबरा गया और इस कारण उसका ऑटो कंट्रोल से बाहर हो गया और पलट गया। इस दुर्घटना के चलते उसके दोनों पैरों में चोट आई है और पैर के निचले हिस्से में फ्रेक्चर भी हुआ है। 

Technical Dost नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 4 जून को एक वीडियो पोस्ट की गई, जिसके अनुसार, दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति के Oppo A53 स्मार्टफोन में आग लग गई और इस कारण उस व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। वीडियो में उस व्यक्ति ने इस घटना को विस्तार से बताया है। इस घटना के शिकार व्यक्ति का नाम जीतू बताया जा रहा है। जीतू का कहना है कि वह जब ऑटो चला रहा था, तब उसने फोन को अपनी पैंट की जेब में कथित Oppo A53 फोन को रखा हुआ था। अचानक फोन में धुआ उठा और देखते ही देखते आग लग गई।
Advertisement


अचानक आग लगने से जीतू का ऑटो कंट्रोल से बाहर हो गया और पलट गया, जिससे उसके दोनों पैर पर गंभीर चोटें भी आई है। जीतू के मुताबिक, उसका फोन लगभग 9 महीने पुराना है और वह फोन के साथ आया चार्जर ही इस्तेमाल कर रहा था। उसका कहना है कि आग लगने के समय उसके फोन के ऊपर किसी प्रकार का प्रैशर भी नहीं था। फोन को देखने से पता चलता है कि इसकी बैटरी में आग लगी है। फिलहाल Oppo की तरफ से इस हादसे को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है। उम्मीद है कि कंपनी इस हादसे की जांच जल्द से जल्द करेगी। जांच से पहले निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।
Advertisement

Oppo A53 को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था और यह 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आग वाकई में अपने आप लगी है या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इस बात की आधिकारिक जानकारी मिलने पर हम इस पोस्ट को अपडेट करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.