Oppo A53 2020 लॉन्च हुआ भारत में, 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Oppo A53 2020 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,490 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अगस्त 2020 14:18 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम से लैस है Oppo A53 2020
  • Oppo A53 में 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है
  • Oppo A53 2020 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है
Oppo A53 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Oppo का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड के फोन को चुनौती देगा। नया स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ग्रेडिएंट बैकपैनल डिज़ाइन के साथ आता है। नया फोन 2015 में लॉन्च किए गए ओप्पो ए53 का ही अपग्रेड है। ओप्पो ए53 2020 हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की अन्य खासियतों में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग शामिल है। इस कीमत में ओप्पो ए53 2020 की भिड़ंत Realme 6, Samsung Galaxy M31 और Redmi Note 9 Pro जैसे हैंडसेट से होगी।
 

Oppo A53 2020 price in India, availability details

ओप्पो ए53 2020 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,490 रुपये है। स्मार्टफोन को इलेक्ट्रिक ब्लैक, फेयरी व्हाइट और फेंसी ब्लू रंग में बेचा जाएगा। इसकी बिक्री आज देशभर में दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी।

Oppo A53 2020 की सेल पहले फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। चुनिंदा बैंक के कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। बता दें कि ओप्पो ए53 2020 को बीते हफ्ते इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (करीब 12,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

Oppo A53 2020 के अलावा Oppo ने अपना 10,000 एमएएच क्षमता वाला पावर बैंक 2 भी भारत में लॉन्च किया है। 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले इस पावरबैंक की कीमत 1,299 रुपये है।
Advertisement
 

Oppo A53 specifications

Oppo A53 2020 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम से लैस आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जो होल-पंच अटआउट के अंदर सेट है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस आता है।

Oppo A53 में 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.