Oppo A52 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo A52 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और द 2-मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A52 है सिंगल सेल्फी कैमरा वाले होल-पंच डिस्प्ले से लैस
  • फोन में शामिल है क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी
  • 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में हुआ है लॉन्च

Oppo A52 है 5,000 एमएएच बैटरी से लैस

Oppo A52 को कंपनी ने सोमवार को लॉन्च कर दिया है। फोन को चीन में लॉन्च किया गया है और यह केवल एक रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है। ओप्पो ने अपने लेटेस्ट ए-सीरीज़ स्मार्टफोन को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया है। स्मार्टफोन दो रंग के विकल्पों में आता है। Oppo A52 में पीछे की तरफ चार कैमरे हैं और यह सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ आता है, जिसे होल-पंच डिस्प्ले में सेट किया गया है। ओप्पो ए52 बड़ी 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है और यह ओप्पो की हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी प्रोसेसर के मिलकर यूज़र्स को शानदार अनुभव देती है।
 

Oppo A52 price

ओप्पो ए52 को चीन में ओप्पो की वेबसाइट पर 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 17,300 रुपये) है। फोन दो रंग के विकल्पों में आता है, जिनमें ब्लैक और ब्लू शामिल हैं। यह वर्तमान में चीन में सेल के लिए उपलब्ध है।

फिलहाल ओप्पो ने Oppo A52 के ग्लोबल लॉन्च या उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है।
 

Oppo A52 specification

ओप्पो ए52 Android 10 पर आधारित ColourOS 7.1 पर चलाता है। इसमें 6.5 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। जैसा कि एक चीनी ऑपरेटर चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग पर देखा गया है, फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर काम करता है। ओप्पो ए52 में 8 जीबी की LPDDR4x रैम दी गई है।
Advertisement

कैमरों पर आते हैं। Oppo A52 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, प्राइमरी कैमरा में 12-मेगापिक्सल सेंसर और सेकेंडरी में 8-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। फ्लैश के साथ ये चारो कैमरे आयताकार कैमरा मॉड्यूल में सेट किए गए हैं। अन्य दो कैमरा 2-मेगापिक्सल के सेंसर हैं। ओप्पो ए52 के फ्रंट में एक 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo A52 में 128 जीबी यूएफएस 2.1 स्टोरेज शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ, एक 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। बैटरी की बात करें तो Oppo A52 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है, जिसका मतलब है कि इसका सेंसर पावर बटन में फिट किया गया है।
Advertisement

ऑपरेटर लिस्टिंग के अमुसार ओप्पो ए52 का डाइमेंशन 162.0x75.5x8.9 मिलिमीटर है और इसका वज़न 192 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.