Oppo A5 की कीमत कम किए जाने की खबर

अगर Oppo A5 खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। क्योंकि ओप्पो ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती किए जाने की खबर आई है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2018 18:25 IST
ख़ास बातें
  • 4230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Oppo A5
  • Oppo A5 में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम
अगर Oppo A5 खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। क्योंकि ओप्पो ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती किए जाने की खबर आई है। पता चला है कि Oppo A5 को अब 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Oppo A5 को इस साल ही अगस्त महीने में 14,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, यानी इस हैंडसेट की कीमत 1,000 रुपये कम हो गई है। ओप्पो ब्रांड का यह हैंडसेट 19:9 डिस्प्ले और टेक्सचर बैकपैनल के साथ आता है। Oppo के कई अन्य मॉडल की तरह Oppo A5 में भी दो रियर कैमरे हैं।

ओप्पो ए5 की कीमत कम किए जाने की खबर सबसे पहले नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया है कि ओप्पो ए5 को अब 14,990 रुपये के बजाए 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर यह हैंडसेट अब भी पुरानी कीमत में ही उपलब्ध है। Paytm Mall पर भी Oppo A5 हैंडसेट 14,990 रुपये में बिक रहा है। कीमत में कटौती के संबंध में हमने ओप्पो को संपर्क करने की कोशिश की है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Oppo A5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87.9 प्रतिशत है। डिस्प्ले के ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.4 वाला है। पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर कई एआई ब्यूटी फीचर दिए गए हैं। यह 296 फेसियल फीचर की पहचान कर सकता है।

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Oppo A5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A5 Price, Oppo A5 Specifications, Oppo A5 Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.